वाहिद खान उर्फ़ भय्यू लाला की घर में संदिग्ध मौत पर मृतक की पत्नी पुत्र एवं भाई ने पुलिस पर लगाए आरोप पुलिस ने आरोपों का किया खंडन

वाहिद खान उर्फ़ भय्यू लाला की घर में संदिग्ध मौत पर मृतक की पत्नी पुत्र एवं भाई ने पुलिस पर लगाए आरोप पुलिस ने आरोपों का किया खंडन


- परिवार एवं समाजजन महाराणा प्रताप चौराहे पर बैठे धरने पर, एएसपी श्रीमती कुरील के आश्वाशन पर परिवारजनों ने किया धरना समाप्त
- शव का पैनल से पीएम को लेकर पुलिस मंदसौर के लिए निकली एवं पीएम कराकर शव को सुरजनी पुलिस द्वारा ले जाया गया
सीतामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनी में रात्रि में बुधवार को हुए घटनाक्रम के को लेकर गुरुवार को भय्यू लाला उर्फ वाहिद खान का परिवार एवं समाज जन ने लदूना चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया एवं परिजनों की मांग हे शव का पीएम सीतामऊ न कराकर मंदसौर डॉक्टर्स की पैनल से करवाने पर अड़े रहे रात को भय्यू की सन्धिग्न परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतक की पत्नी एवं पुत्र व बड़े भाई याकूब लाल ने पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया की सीतामऊ पुलिस शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक मेरे भाई को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गाई गई जिससे उसकी मौत होने पर उसे पेटी में छुपा दिया गया पुलिस ने उक्त आरोपो का खंडन किया मृतक देर रात अन्य थाने की पुलिस फोर्स भय्यू के शव को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई वही परिवार जन एवं समाज जन आक्रोशित होकर लदूना चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया जाकर मांग की कि पीएम मंदसौर डॉक्टर्स की पैनल भय्यू के शव का पीएम करेगी ।
सीतामऊ थाना पुलिस ने बताया कि भय्यू पर पूर्व में 19 के लगभग आपराधिक प्रकरण दर्ज है जिसमें मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र सहित कई जिलों में NDPS आर्म एक्ट जैसे कई संघीन अपराध पंजीबंद किए गए थे जो कि हाल ही में महाराष्ट्र में MD ड्रग्स में भी संलिप्त था जिसपर 5000 हजारा का इनाम घोषित भी किया गया था।



