मल्हारगढ़मंदसौर जिला

मल्हारगढ़ में होगी श्री राम कथा की अमृत वर्षा: 5 मार्च से होगा भव्य आयोजन

मल्हारगढ़ में होगी श्री राम कथा की अमृत वर्षा: 5 मार्च से होगा भव्य आयोजन

मल्हारगढ़ । नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने के लिए श्री हरिकथा सत्संग मंडल एवं समस्त नगरवासियों के सहयोग से एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है।

आगामी 5 मार्च से 11 मार्च 2026 तक ‘श्री राम भक्तमाल कथा’ का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक परम पूज्य श्री गौरदास जी महाराज (वृन्दावन धाम) वाले अपनी मधुर वाणी के लिए प्रसिद्ध महाराज श्री भक्तों को प्रभु श्री राम की महिमा और भक्तमाल के प्रसंगों का रसपान कराएंगे। कथा दिनांक: 5 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक, दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। शारदा स्कूल ग्राउंड, स्टेशन रोड, सी.एम. राइज स्कूल के सामने, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर (म.प्र.) पर रहेगी । आयोजक समिति श्री हरिकथा सत्संग मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी जनता और नगरवासियों से सपरिवार इस कथा में सम्मिलित होने का भावपूर्ण आग्रह किया है। कथा के निमित्त यजमान बनने या किसी भी प्रकार की सेवा हेतु श्रद्धालु दिए कथा समिति से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}