पर्यावरणमंदसौरमंदसौर जिला

भोले के भक्तों ने पक्षियों के लिये जल-पात्र लगाने का लिया संकल्प

भोले के भक्तों ने पक्षियों के लिये जल-पात्र लगाने का लिया संकल्प

मन्दसौर । ठण्ड की विदाई के साथ ही गर्मी का दौर प्रारम्भ हो चुका है। गर्मी प्रारम्भ होते ही जल संकट का दौर भी प्रारम्भ हो जाता है एवं प्राकृतिक जल स्त्रोत, तालाब आदि सूख जाते हैं। ऐसे में पक्षियों के लिये पीने के पानी की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्यासे पक्षी दर-दर भटकते रहते हैं, लेकिन उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पाता है।
पक्षियों की इसी पीड़ा को दूर करने के लिये गायत्री परिवार ने वर्ष 2010 में ‘पक्षी बचाओ आन्दोलन’ प्रारम्भ किया, जो आज सत्रहवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। अभियान के तहत महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान श्री पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में भोले के भक्तों को गायत्री परिवार द्वारा 101 जल-पात्र निःशुल्क वितरित किये गये।
इस अवसर पर भोले के भक्तों ने अपने घर की छत पर पक्षियों के लिये जल-पात्र रखने एवं दाना डालने का संकल्प लिया। यह जानकारी देते हुए पक्षी बचाओ आन्दोलन के संयोजक जगदीश पोरवाल ने बताया कि लगातार 17 वर्षों से चलाये जा रहे इस अभियान को इस वर्ष भी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश-भर में चलाया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}