शामगढ़मददमंदसौर जिला

इंसानियत की मिसाल पेश ; पूर्व पार्षद दिलीप प्रजापति ने गुम हुए झांसी के नाबालिक बालक अरमान को मिलाया अपने परिवार से 

इंसानियत की मिसाल पेश ; पूर्व पार्षद दिलीप प्रजापति ने गुम हुए झांसी के नाबालिक बालक अरमान को मिलाया अपने परिवार से 

शामगढ/झांसी:- इंसानियत मिसाल देते हुए पूर्व पार्षद दिलीप प्रजापति ने गुम हुए जिला झांसी के 15 वर्षीय बालक अरमान पिता अब्दुल खान निवासी तहसील बहरौली जिला झांसी को आज अपने परिवार से मिलाया अरमान जो कि 11 फरवरी से अपने ग्राम तहसील बहरौली जिला झांसी से घर से भाग गया था एवं ट्रेन में बैठकर शामगढ आ गया था और यही घूम रहा था जिसे स्टेशन रोड स्थित रहने वाली तूफान भाभोर की माताजी श्रीमती पार्वती बाई ने देखा और आज पूर्व पार्षद दिलीप प्रजापति को बताया उनकी मदद से बालक को शामगढ पुलिस थाने लाया गया एवं उनके परिवार को सूचना कर बुलाया गया जहाँ आज अरमान के परिवार से उसके पिताजी अंकल एवं अन्य सदस्य शामगढ थाने पहुँचे एवं पुलिस द्वारा कागजी कार्यवाही कर बालक को उसके परिवारजन को सौंपा गया अरमान के अंकल रफ़ीक खान ने दिलीप प्रजापति का दिल की गहराई से शुक्रिया अदा किया धन्यवाद और नम आंखों से धन्यवाद दिया परिवार के लोग बालक को लेकर अपने घर के लिए निकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}