रतलाममध्यप्रदेशरेलवे

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार 30 से अधिक ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन, यात्रियों को होगा सीधा लाभ

यह बदलाव 10 फरवरी 2026 से प्रभावी, स्टेशन पर घोषणाएं जारी

रतलाम, 09 फरवरी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 30 से अधिक ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया जा रहा है। यह बदलाव 10 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म 1 पर यात्री दबाव कम करना, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना तथा स्टेशन संचालन को सुचारू बनाना है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्टेशन पर प्लेटफॉर्म परिवर्तन की लगातार उद्घोषणाएं हो रही हैं। पूछताछ काउंटर एवं सूचना बोर्डों पर पूरी जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से भी यात्रियों को सूचित किया जा रहा है।

इससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों को विशेष लाभ होगा।रेल प्रशासन डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणाओं एवं स्टाफ तैनाती के माध्यम से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।

इस परिवर्तन से प्लेटफॉर्म 1 पर भीड़ में काफी कमी आएगी।

यात्रियों से अपील है कि सूचना बोर्डों, उद्घोषणाओं पर ध्यान दें या नजदीकी रेलवे कर्मचारियों से संपर्क करें।

रेलवे ऐप एवं NTES ऐप से भी नवीनतम जानकारी प्राप्त करें। रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है।

==============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}