बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने संत रविदास जयंती मनाई

बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने संत रविदास जयंती मनाई
भानपुरा-मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम कक्षाओं का अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई !
कार्यक्रम का शुभारंभ परामर्शदाता द्वारा रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के उद्बोधन में परामर्शदाता शिवाजी बंबोरिया ने बताया कि रविदास जी का जन्म वाराणसी के गोवर्धनपुर गांव में हुआ समाज को प्रेरित करते हुए उद्देश्य दिया कि “मनचंगा तो कटौती में गंगा”के माध्यम से मन की पवित्रता और ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सबन को अन्न, ईश्वर की नजर में सभी मनुष्य समान है, अहंकार का त्याग कर्म ही सच्चा धर्म है।
सभी छात्र-छात्राओं ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन को याद कर प्रेरणा ली कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता जगदीश मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम में परामर्शदाता अनिल कुमार बागड़ी, ललित कुमार प्रजापति उपस्थित थे अंत में कार्यक्रम का आभार परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े द्वारा माना गया ।



