काचरिया जाट में हिंदू सम्मेलन संपन्न, बड़ी संख्या में मय परिवार के लोग हुए शामिल

काचरिया जाट में हिंदू सम्मेलन संपन्न, बड़ी संख्या में मय परिवार के लोग हुए शामिल
सेमलिया रानी।श्री बालाजी महाराज हिंदू उत्सव समिति काचरिया जाट के तत्वाधान में 01 फरवरी रविवार को प्रातः 8:30 कलश यात्रा का आयोजन किया गया तत्पश्चात कलश यात्रा मांगलिक भवन काचरिया जाट पहुंची जहां पर संत गणों का आशीर्वचन एवं मुख्य वक्ता उद्बोधन के साथ हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सनातन हिंदू परिवार जनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भागवताचार्य संत श्रीराम जी शर्मा धारियाखेड़ी, कथा प्रवक्ता साक्षी शुक्ला दीदी, श्री धाम वृंदावन भगोर , एवं मुख्य वक्ता जिला कुटुंब प्रबोधन सह संयोजक ईश्वरलाल धाकड़ नगरी मंचासीन अतिथि रहे।
हिंदू सम्मेलन में सेमलिया रानी मंडल के ग्राम काचरिया जाट सेदराकरनाली बरुखेड़ा बाकली सेमलिया रानी के हिंदू सनातन धर्मप्रेमी जन बड़ी संख्या में मय परिवार की उपस्थिति रहे। सम्मेलन आयोजन के पश्चात सामुहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



