मंदसौर जिलासीतामऊ
सीतामऊ में नपं द्वारा संकल्प से समाधान अभियान शिविर का शुभारंभ किया तथा मां सरस्वती जी की पूजन, बसंत पंचमी पर्व मनाया

सीतामऊ में नपं द्वारा संकल्प से समाधान अभियान शिविर का शुभारंभ किया तथा मां सरस्वती जी की पूजन,बसंत पंचमी पर्व मनाया
सीतामऊ -“मध्यप्रदेश शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान नगर परिषद सीतामऊ नगर के वार्ड क्रमांक 06 क्षेत्र के गणपति चौक परिसर में आज 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से शुभारंभ हुआ शासन प्रशासन शिविर अंतर्गत एवं 23 जनवरी बसंत पंचमी अवसर पर माँ सरस्वती जी तस्वीर की पूजन किया एवं माल्यार्पण की गई, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया एवं हितग्राहियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए गए, कार्यक्रम में वार्ड के वरिष्ठजनों का स्वागत सम्मान किया गया।इस अवसर पर सीतामऊ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, नगर परिषद् सभापति विवेक सोनगरा, भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण कारा, समाजसेवी मुकेश कारा, युवा पर्व मराठा सहित प्रशासनिक टिम सीतामऊ पटवारी विकास राठौर, नगर परिषद प्रशासनिक अधिकारीगण कर्मचारी गण, लेखापाल भुवानीराम मालवीय, हरीश द्विवेदी, नरेंद्र ग्वाला, नगर वार्डवासी नागरिकगण,हितग्राही, योजना आवेदक कर्ता उपस्थित रहे वार्डवासियों द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं के आवेदन शिविर में दिए गए।


