दलौदा

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नवीन परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नवीन परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न

मंदसौर दलौदा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दलौदा का नववर्ष मिलन समारोह व नवीन परिचय पत्र वितरण का कार्यक्रम दलौदा नगर के एक निजी रेस्टोरेंट पर सम्पन्न हुआ। दलौदा ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदसौर जिले के वरिष्ठपत्रकारगण एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ दलौदा क्षेत्र के पत्रकारगण शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल हुए पत्रकारों ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदोरिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पत्रकारों के हितों के लिये किये जा रहे संघर्षों के प्रसंग बताये और पत्रकार हितों के लिये सजग रहने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा ने की। कार्यक्रम में म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हेमंत जैन, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजीत जैन, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लाल सोनी, जिला महासचिव संजय भाटी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बंसल भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में दलौदा ब्लॉक इकाई के पत्रकारगणों को वर्ष 2026 के लिये बनाये गये नवीन परिचय पत्रों का वितरण किया गया। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ दलोदा के द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माने जाने लगी। हमें पत्रकारिता के मूल्यों को बचाने पर सर्वाधिक ध्यान देने की जरूरत है। यह संगठन वास्तविकता में पत्रकार हितों के लिये कार्य कर रहा है।
म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ पूरे मध्यप्रदेश में अपनी रचनात्मक गतिविधियों व पत्रकारो के लिये संघर्ष के लिये जाना जाता है।
जिला महासचिव संजय भाटी ने कहा कि मंदसौर में म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ लगातार सक्रियता से काम कर रहा है।संगठन के पदाधिकारियों की सक्रियता के कारण मंदसौर का नाम गोरवान्वित हुआ है। संभागीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा ने कहा कि गत वर्ष हमने मंदसौर में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया था म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में यह संगठन म.प्र. के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर तक सक्रिय है। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष डॉ प्रीतपाल सिंह राणा, जिला अध्यक्ष हेमन्त जैन सीतामऊ, डॉ. अजीत जैन दलौदा, महासचिव संजय भाटी ने स्वागत भाषण देते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी में दलोदा ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा, जगदीश लोहार सीतामऊ, वीरेंद्र सिंह राठोड़, मनोहर लाल सोनी लोकेंद्र सिंह राठौड़, विक्रम सिंह, सतीश माहेश्वरी, शुभम धोका, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, धनसिंह, श्याम राठौर, सहित गणमान्य पत्रकार साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संचालन वीरेंद्र सिंह मजेसरी ने किया व आभार ब्लाक अध्यक्ष अजय शर्मा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}