मंदसौर जिलामंदसौर

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत प्रतिभावान छात्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान में वृक्षारोपण

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार के सफलतम 02 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को पंचायत भवन डीगांव माली पर पर सेक्टर की नवांकुर संस्था प्रियदर्शिन सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री मालवा स्वामी पशुपतिनाथ मंदिर, जिला समन्वयक श्रीमति तृप्ति बैरागी, जनपद सदस्य जयसिंह चौहान, अर्चना रामावत मंचासिन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
पंडित श्री शास्त्री ने कहा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शासन की योजनाओं को लेकर 12 जनवरी से 26 जनवरी तक युवा दिवस मना रही है जिसमें जन अभियान परिषद द्वारा लोगों को धार्मिक एवम् प्राचीन संस्कृति से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे सभी युवाओं को इस अभियान में आगे आकर भाग लेना चाहिए ताकि हम अपने प्राचीन संस्कार ओर त्यौहार के बारे में अच्छे से जान सकें। जिला समन्वयक श्रीमति बैरागी ने कहा यह अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की सभी योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है शासन की विभिन्न योजना को धरातल पर लाने का कार्य मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद इस अभियान के तहत कर रही है इसी अवसर पर प्रतिभावान छात्रों, स्वयंसेवी संघटन एवम प्रस्फुटन समिति जो समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहे जैसे खेल कूद, पर्यावरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, बोरी बंधन, जैसे कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी ने किया, इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह आंजना, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीराम शर्मा, पंजक धाकड़, निलेश लोहार, शहजाद खान, मंजू भवसार , परामर्शदाता अनिल सुमन, सीएमसीएलडीपी छात्र सुयश गर्ग, पंचायत सचिव भेरूलाल परिहार, सहायक सचिव भगतराम प्रजापत सेक्टर की प्रस्फुटन समिति से जसवंत आंजना, ओम पाटीदार, मुकेश पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, लाला भाई अजमेरी, राम प्रसाद पाटीदार, राहुल टेलर, नवांकुर संस्था से रतनलाल चौहान, मंगल देव व कई वरिष्ठ नागरिक एवं छात्र छात्राएं मौजुद थे। कार्यक्रम का आभार ओम पाटीदार ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}