इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 16 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 16 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1547 – इवान चतुर्थ ‘इवान द टैरिबल’ रूस का जार बना।

1556 – स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना गया।

1581 – ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।

1681 – महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।

1761 – पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।

1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।

1846 – मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ।

1868 – रेफ्रिजरेटर कार विलियम डेविस द्वारा पेटेंट कराई गयी जो की डेट्रायट में एक मछली व्यापारी था।

1920 – अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।

1920 – ‘लीग ऑफ़ नेशंस’ ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।

1943 – इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला किया।

1947 – विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये। 

1955 – पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

1969 – सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।

1989 – सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

1991 – ‘पहला खाड़ी युद्ध’ (अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू)।

1992 – अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।

1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि किया।

1995 – चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता किया।

1996 – हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।

1999 – भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने।

1999 – टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित किया।

2000 – चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को ‘साकार बुद्ध’ के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।

2002 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

2003 – भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई।

2005 – जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए [एफ़.बी.आई.] ने भारत से मदद मांगी।

2006 – लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।

2006 – समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।

2008 – सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।

2008 – पाकिस्तान में वजीरिस्तान में वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता हुए।

2009- उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।

2013 – सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।

2019 – केन्या के होटल पर आतंकी हमला, 14 की मौत, 20 घंटे तक चले अभियान में सभी आतंकी ढेर।

2019 – ऑस्ट्रेलिया में लू का कहर, पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब हुआ।

2019 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपनी सरकार में 325 में से 306 के विश्वास मत हासिल किया।

2019 – नौवां अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन औरंगाबाद में शुरू। 

2020 – भारत के सबसे ताकतवर संचार उपग्रह जीसैट-30 का सफल प्रक्षेपण किया।

2020 – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 51वीं के-नाईन वज्र नाम की होवित्‍जर तोप राष्‍ट्र को समर्पित किया।

2020 – दमित्री मेदवेदेव के इस्तीफे के बाद मिखाइल मिशुस्टिन बने रूस के नए प्रधानमंत्री।

2020 – इंग्लैंड विदेशी मैदान पर 500 टेस्ट खेलने वाला पहला देश बना।

2020 – सैकामेंटो राज्य की पूर्व सॉफ्टबॉल खिलाड़ी एलिसा (नाककेन एमएलबी में कोच बनने वाली पहली महिला बनी।

2020 – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का महाभियोग परीक्षण सीनेट में शुरू हुआ।

2020 – सैकामेंटो सज्य की पूर्व सॉफ्टबॉल खिलाड़ी एलिसा नाककेन एमएलबी में कोच बनने वाली पहली महिला बन गई।

2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से विश्व के सबसे बड़े देशव्‍यापी कोविड टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। पहले दिन एक लाख 91 हजार लोगों को टीका लगाया गया।

2021 – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं के बीच जीवाश्म ईंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक महीने तक चलने वाले ‘सक्षम’ अभियान की शुरुआत की।

2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टार्टअप्स के साथ बातचीत की और ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट’ को संबोधित किया।

2021 – 51वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा में शुरू हुआ।

2021 – केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ‘वन स्कूल वन आईएएस’ योजना का उद्घाटन किया। – संजय कुमार मिश्रा हिन्दी सामान्य ज्ञान परिवार से जुड़े।

2021 – केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर अनुभवी अभिनेता, निर्देशक और गायक विस्वजीत चटर्जी को ‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया।

2021 – दिल्ली में एक स्वच्छता कार्यकर्ता मनीष कुमार, पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाने के बाद भारत में COVID-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2022 – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन जीतने वाली भारत की पहली पुरुष टीम बनी।

2022 – लक्ष्य सेन ने नई दिल्ली में योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन में पुरुष एकल फाइनल में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता।

2022 – दिल्ली पुलिस ने अपना पहला पॉडकास्ट लॉन्च किया।

2022 – डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

2023 – भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, ‘वरुण’ का 21वां संस्करण हिंद महासागर में शुरू हुआ।

2023 – इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया व रूस और बेलारूस ने संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू किया।

2023 – भारतीय सेना ने पहली बार कमांड भूमिकाओं के लिए 30 से अधिक महिला अधिकारियों को मंजूरी दी।

2023 – भारत-ब्रिटेन विदेश कार्यालय परामर्श बैठक नई दिल्ली में आयोजन किया गया।

2023 – आरआरआर भारतीय फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू – नाटू के लिए ऑरिजनल सॉन्ग का क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड 2023 जीत कर इतिहास रचा।

2023 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अब्दुल रहमान मक्की को (पाकिस्तानी आतंकी ) वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। 

2023 – कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड थीम के साथ दावोस में 53 वां विश्व आर्थिक पंच की बैठक की शुरुआत हुई।

2024 – ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल पर मिसाइल हमला किया, जिसमें दो बच्चों की मौत हुई।

2024 – भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में एक रुकी हुई नौका पर फंसे 182 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाया।

2025 – भारत इसरो के स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन की सफलता के साथ, रूस, अमेरिका और चीन के बाद अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक डॉक करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।

2025 – केन्द्रीय सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी।

2025 – स्पेन जाने की कोशिश कर रहे 80 प्रवासियों को ले जा रही एक नौका मोरक्को के पास पलट गई, जिसमें 40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत हुई।

16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1630 – सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का जन्म हुआ।

1889 – मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ।

1920 – भारत के प्रसिद्ध न्यायविद तथा अर्थशास्त्री नानी पालकीवाला 

1926 – प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म हुआ।

1927 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार कामिनी कौशल का जन्म हुआ।

1931 – भारतीय चिकित्सक व वैज्ञानिक सुभाष मुखोपाध्याय का जन्म हुआ। ( विश्व के दूसरे तथा भारत के ‘प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी’ के जनक) थे।

1946 – उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी अतुल गुर्टु का जन्म हुआ।

1946 – सुप्रसिद्ध अभिनेता कबीर बेदी का जन्म हुआ।

1950 – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे वी. एस. संपत (वीरावल्ली सुंदरम् संपत) का जन्म हुआ।

2001 – भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज का जन्म हुआ।

16 जनवरी को हुए निधन👉

1865 – फ्रांस के लेखक और दर्शनशास्त्री पियर जोज़फ़ प्राउडहोन का निधन हुआ। इनकी पुस्तक ‘स्वामित्व क्या है?’ से इन्हें बड़ी ख्याति मिली।

1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।

1938 – बांग्ला भाषा के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।

1962 – प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का निधन हुआ।

1966 – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का निधन हुआ।

1988 – जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था, भारतीय रिज़र्व बैंक के आठ वें गवर्नर लक्ष्मी कांत झा का निधन हुआ।

1989 – मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितार प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) का निधन हुआ। इनके नाम सबसे अधिक 600 से अधिक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।

2019 – दूसरे विश्व युद्ध की महिला पायलट मिलिसेंट यंग (96) का निधन हुआ।

2022 – माली के अपदस्थ राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर केस्टा (76) का निधन हुआ।

2022 – मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क (70) का निधन हुआ।

2022 – पद्म श्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी (88) का निधन हुआ।

2023 – फ्रांसीसी रग्बी खिलाड़ी पियरे डैनोस (93) का निधन हुआ।

2024 – अंग्रेजी संगीतकार और बैंडलाडर लारेंस रेजिनाल्ड वार्ड (96)का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी संगीत रचयिता पीटर शिकेल (88) का निधन हुआ।

2025 – अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक डेविड लिंच (78) का एम्फीसेमा से निधन हुआ।

16 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री नित्यानंद मोहिते महाराज पुण्यतिथि (अकोला)।

🌟 छत्रपति संभाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस।

🌟 गुरु श्री हरराय जयन्ती।

🌟 श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस।

🌟 गोवा ओपिनियन मतदान दिवस।

🌟 राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 (भारत ,“उद्यमोत्सव 2026”)।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}