सेवामंदसौर जिलासीतामऊ

मकर संक्रांति पर नेशनल फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार का प्रेरक कदम 16 बालिकाओं को निःशुल्क प्रदान की सामग्री

विधायक हरदीप सिंह डंग ने खोला लकी ड्रा संस्थापक शेख शब्बीर बोहरा का किया सम्मान

सीतामऊ। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार को नेशनल फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए लकी ड्रा के माध्यम से 16 बालिकाओं को निःशुल्क कन्यादान एवं विवाहिक सामग्री प्रदान की गई इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे लकी ड्रा के दौरान विधायक हरदीप सिंह डंग के द्वारा बालिकाओं के नाम निकाले गए विधायक डंग ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और परिवारों को संबल प्रदान करते हैं इस सेवा कार्य के लिए नेशनल फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार के संस्थापक शेख शब्बीर बोहरा को विधायक हरदीप सिंह डंग द्वारा सम्मानित किया गया उल्लेखनीय है कि यह लकी ड्रा आयोजन विगत दो वर्षों से निरंतर किया जा रहा है तथा इस वर्ष इसका तीसरा सफल आयोजन संपन्न किया गया कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमित रावत मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया कृषि मंडी विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह पंवार लोगनी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह पवार मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी मोहन बंसाली कमलेश शर्मा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा बलवंत भट्ट पारसमल जैन बगदीराम उदिया बोहरा समाज अध्यक्ष शेख सादिक अली लोहावाला सदर शमशेर मौलाना सहित नगर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कवि रजनीश शर्मा द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने नेशनल फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया लकी ड्रा विजेता सूची इस प्रकार हैं 1 कमलेश कमलाशंकर शर्मा तितरोद सीतामऊ 2 गंगाराम धंनगर रामगढ़ ताल रतलाम 3 महेश पुष्करलाल कुमावत झासड़ी प्रतापगढ़ राज 4भरत सिंह नागर पिपलिया बिल्लोद नीमच 5.नारायण सिंह भगवान सिंह बेहपुर मंदसौर 6 ईश्वरलाल कुमावत धनेसरी प्रतापगढ़ 7आत्माराम सेन झांगरिया सीतामऊ 8 मुन्नालाल पाटीदार जमुनिया शंकर आलोट 9 योगेश आंजना साहब डिगांव मंदसौर 10भरतलाल धाकड़ नोगांवा रतलाम 11 इस्माइल अजमेरी अचेरा प्रतापगढ़ 12 राजू कुमावत भालोट मंदसौर13 दिनेश भागीरथ पांचाल मानुनिया महादेव ताल 14 यूसुफ मंसूरी बड़ा हिंगोरिया नीमच 15 कमल सिंह बादपुर नाहरगढ़ मंदसौर 16 बादरलाल प्रजापत विरावली अरनोद राज रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}