आध्यात्ममंदसौर जिलामल्हारगढ़

भागवत की कथा सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है- पं निरंजन शर्मा 

भागवत की कथा सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है- पं निरंजन शर्मा 

मल्हारगढ़। समीपस्थ ग्राम पिपलिया विश्वनिया में वीर खेड़ापति हनुमान मंदिर निर्माण हेतु श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया कथा का वचन भागवत आचार्य पंडित निरंजन शर्मा (गादोला) ने किया कथा में पंडित जी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है भागवत कथा सभी पापों का नाश करती है उन्होंने कहा कि कलयुग में एक ऐसा जमाना आएगा की बेटा मां-बाप से अलग हो जाएगा और मान मर्यादाएं समाप्त होजाएगी ।हर घर में लड़ाई झगड़ा होंगे ।अगर आप इस कलयुग को अपने परिवार में आने से रोकना चाहते हैं तो प्रतिदिन माता-पिता की सेवा करें। गौ माता की सेवा करें तुलसी माता की सेवा करें। और प्रतिदिन भगवान की पूजा अर्चना करें ।तो आपके परिवार में महाभारत नहीं होगी।

पंडित जी ने भागवत कथा में राजा परीक्षित और तक्षत नाग देवता और कश्यप मुनी का सुंदर संवाद प्रस्तुत करते हुए कहा कि नागों का नाश करने के लिए एक देवी ने नागदा में नागों का हवन किया था और उसमें सारे नागों को इकट्ठा करके उनका दाह किया इसीलिए उस नगर को नागदा कहते हैं जो आज नागदा जंक्शन के नाम से जाना जाता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के भामाशाह कृष्ण पाल सिंह शक्तावत ने मंदिर निर्माण हेतु 31000 रुपए राशि भेंट की इसी प्रकार समाजसेवी ओमप्रकाश बंटवाल ने भी₹5000 की राशि भेंट की और समस्त गांव वासियों ने भी मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान किया और पं निरंजन जी शर्मा ने भी अपनी बहुत ही पूजा में ए सभी दान राशि भी मंदिर निर्माण में कर दी है इस प्रकार मंदिर निर्माण में 7 लाख की राशी प्राप्त हुई है यह सारी राशि पंडित निरंजन जी शर्मा ने मंदिर निर्माण समिति को भेंट की।

इस अवसर पर समाजसेवी भामाशाह कृष्ण पाल सिंह शक्तावत, समाजसेवी ओमप्रकाश बटवाल, आंचलिक पत्रकार संघ के जिला महासचिव संपादक राधेश्याम बैरागी, पत्रकार दरबार सिंह राठौड़,  महेश मरेठा, पूर्व सरपंच देवी सिंह शक्तावत, पूर्व सरपंच सुरेश पाटीदार,  किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल ढाका, सेवानिवृत अध्यापक कैलाश शर्मा, रामनिवास पटेल, देवीलाल शर्मा, शालिग्राम भाला, रामलाल डाका, विजय कुमार पांडे, मोतीलाल पाटीदार परसराम पाटीदार, नरेंद्र डाका, शाहिद बड़ी संख्या में माता और बहनों ने महा आरती और महा प्रसादी का लाभ लिया।किसान मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल डाका ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}