
अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में “अनमोल रिश्ते” परिचय पुस्तिका का 15 जनवरी को होगा भव्य प्रकाशन
नीमच / मंदसौर -अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पोरवाल समाज के युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका “अनमोल रिश्ते” का भव्य प्रकाशन समारोह 15 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 11:00 बजे पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच महामंत्री श्री मांगीलाल सेठिया एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र उदिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह परिचय पुस्तिका समाज में वैवाहिक एवं पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस पुस्तिका में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के लगभग 1200 से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा संकलित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पत्रिका के पंजीयनकर्ताओं को मंच से सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हीं के माध्यम से प्रत्येक गांव एवं नगर तक पत्रिका का वितरण किया जाएगा। यह घोषणा पूर्व में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन (सीतामऊ) में की गई थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।समाज की सच्ची सेवा एवं सामाजिक एकता के उद्देश्य से आयोजित इस गरिमामय समारोह में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी, समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं विभिन्न नगरों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्टिस सुशील कुमार जी गुप्ता
(पूर्व न्यायाधीश, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय)मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिबंशीलाल जी धनोतिया, नीमच (संरक्षक – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)मुकेश पोरवाल, नीमच (राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)जगदीश चौधरी, मंदसौर (अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चेरिटेबल ट्रस्ट, शामगढ़)
देवीलाल फरक्या, सुवासरा (अध्यक्ष – पोरवाल साख सहकारी संस्था बैंक)श्री राजेन्द्र संघवी, देवास (संस्थापक – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन)
गोविन्द डबकरा, पिपलियामंडी (संरक्षक – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन)
आर.डी. मोदी (पूर्व जनरल मैनेजर – स्टेट बैंक ग्रुप, डायरेक्टर – पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमि., एमबीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमि.) मांगीलाल सेठिया, मंदसौर (राष्ट्रीय महामंत्री – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)नरेन्द्र उदिया, मंदसौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन)राजेश पोरवाल, इन्दौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय स्वदेशी संघ)
रामगोपाल घाटिया (ऐरा वाला), मंदसौर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)
ओमप्रकाश चौधरी, मंदसौर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)
मनीष मुजावदिया (बिग बी), डायरेक्टर – गीतांजली मोटर्स, मंदसौर-रतलाम (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)पंकज पोरवाल, नागदा (प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा, म.प्र.) जगदीशचन्द्र गुप्ता (खेजड़िया वाला), इन्दौर (इफकॉन प्रा.लि., गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्टर – म.प्र. व राजस्थान) मनीष डपकरा, इन्दौर (ईकेआई एनर्जी – कार्बन क्रेडिट्स)राजेन्द्र धनोतिया (राजू भैया), इन्दौर (सेम फूड्स एंड बेवरेजेस प्रा.लि., उत्साह रेस्टोरें सुश्री प्रकृति जी घाटिया (सिविल जज – राजस्थान न्यायिक सेवा 2025)राजेश सेठिया, गरोठ (नगर पंचायत अध्यक्ष)मनोज मुजावदिया, शामगढ़ (पोरवाल समाज अध्यक्ष)रामचन्द्र वेद, सुवासरा (पोरवाल समाज अध्यक्ष) बगदीराम उदिया, सीतामऊ (कोषाध्यक्ष – पोरवाल समाज) श्रीमती शांता वेद, शामगढ़ (पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेत्री)कैलाश चौधरी, शामगढ़ (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष)जितेन्द्र काला, आलोट (प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन, म.प्र.)अंकित रुद्राक्ष, चौमहेला (प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन, राजस्थान) पवन शाह डपकरा, अहमदाबाद (प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन, गुजरात) कार्यक्रम में अतिथि बतोर उपस्थित रहेंगे



