झालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)शोंक संदेश

पुलिस उपाधिक्षक श्री राजेश सोनी के निधन पर आर ए सी बटालियन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

पुलिस उपाधिक्षक श्री राजेश सोनी के निधन पर आर ए सी बटालियन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

***************

भवानीमंडी- भवानीमंडी निवासी राजेश कुमार सोनी पुलिस उपाधिक्षक आर ए सी बटालियन कोटा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया , उनके निधन पर शहर में शौक की लहर दौड़ गई। दिवंगत सोनी को नीलकंठ मुक्तिधाम में आरएसी बटालियन ने कोटा से आकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया । दिवंगत सोनी का पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़ा है ।

दिवंगत सोनी को उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी।इससे पूर्व उनकी अंतिम यात्रा में भवानीमंडी पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी, थानाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ आरएसी बटालियन कोटा के कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। साथ ही शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। स्वर्गीय राजेश सोनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से रहे हैं और उनके पिता कल्याणमल सोनी संघ के कई दायित्वों पर रहे हैं। राजेश सोनी को पुलिस सेवा में उनकी बहादुरी के लिए उच्च स्तरीय सम्मान भी मिल चुका है।

राम जन्मभूमि आंदोलन में भी भाग लिया:-

राजेश सोनी अपने विद्यार्थी जीवन में उनमें माता पिता के साथ सन 1990 ओर 1992 में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भी कारसेवा में अयोध्या गए थे वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए जिसमे पिता,भाई, पत्नी और दो पुत्र आदि है।

=======

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}