मध्य प्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 06 दिसंबर 2025 शनिवार

  समाचार मध्यप्रदेश नीमच 06 दिसंबर 2025 शनिवार

अवैध रूप से संग्रहीत मदिरा जप्त

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह क निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी सी केरवार  के नेतृत्व में  अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान  के तहत को 4 दिसंबर  को  वृत्त सैलाना  प्रभारी अधिकारी  श्री चेतन वैद द्वारा वृत क्षेत्र के बागरीयों की खेड़ी में सुजाता पति रमेश कोरवि के कब्जे से अवैध रूप  से  संग्रहित 20 लीटर ताड़ी, ग्राम भिलो की खेड़ी में विजय मुनिया  के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, राधा पति रतनलाल चौहान के कब्जे से  10 लिटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर  मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की *धारा 34 (1)* के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा कीमत *8000/-* रुपए आंकी गई एवं ग्राम अडवानिया में अवैध मदिरा  नहीं मिलने से खाली  तलाशी  पंचनामा बनाया गया l उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, मीनाक्षी गुप्ता ,अभिषेक वाईकर, आबकारी आरक्षक बन सिंह अहरे , वरुण  चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

===============

जिला स्तरीय समन्वय समिति डी एल सी सी की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में  कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में  सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन,  एल डी एम श्री मोहन लाल मीणा सहित बैंकर्स एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।

बैठक में  पिछली बैठक में दिए दिशा निर्देश के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई । वित्त वर्ष 2025-26 (30 सितंबर 2025) की प्रोग्रेस रिपोर्ट , सामाजिक सुरक्षा योजना (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा योजना एवं अटल पेंशन) एवं वित्तीय समावेशन योजनाओ की समीक्षा , प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 , मुद्रा योजना, प्रधान मंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत प्रगति , प्रधानमंत्री स्वनीधि एवं मुख्य मंत्री स्वरोजगार ऋण योजना ,मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता ऋण योजना, ,के सी सी डेगरी/पशुपालन ऋण योजना ,  के सी सी मत्स्यपालन ऋण योजना , उद्यानिकी विभाग की ऋण योजना, अनुसूचित जाति विभाग की ऋण योजना, एन आर एल एम अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की स्थापना एवं बैंक लिंकेज , एन यु एल एम अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की स्थापना एवं बैंक लिंकेज की  प्रगतिकी समीक्षा की गई एवं , विभागवार शासकीय योजनाओं के लक्ष्य 2025-26, बैंक वाइज RCC में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई । सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई की  शिकायतों एवं फसल बीमा की शिकायतों का त्वरित निस्तारण पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गये  ।

==============

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन अभियान अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजनांतर्गत के अंतर्गत शासकीय बालिका महाविद्यालय,रतलाम एवं राँयल महाविद्यालय,रतलाम मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  उन्मुखीकरण कार्यशाला  सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यशाला में बालिकाओं एवं बालकों के साथ संवाद किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सुनील सेन,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक,ममता (यूनिसेफ समर्थित) द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बाल विवाह पर उन्मुखीकरण किया गया है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर चर्चा करते हुए बताया कि बाल विवाह समाज में फैला हुआ ऐसा अपराध है जो बालिकाओं और बालकों के जीवन में विकास को अवरूद्ध  करता है उनके शैक्षणिक,मानसिक और शारीरिक विकास मे बाल विवाह रोङा बनते है और उनके बाल अधिकारों का हनन करते है। बाल विवाह मे शामिल होने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले सभी लोगो को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत सजा का प्रावधान है। सुपरवाइसर श्रीमती हेमलता वासेन ने विभागीय योजनाओं एवं हेल्पलाइन नं के बारे मे उपस्थित प्रतिभागियों को बताया।         वन स्टाप सेन्टर,रतलाम की काउन्सलर सुश्री रिया गुर्जर द्वारा वन स्टाप सेन्टर के कार्यो,महिला हिंसा एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। किशोरों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को समझना और उसका उचित समाधान करना आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उन्मुखीकरण में विद्यार्थीयों, आँगनवाङी कार्यकर्ताओं  ने सक्रिय सहभागिता की।

=============

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका हेतु फील्ड ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिया गया

जनगणना 2027 के जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के पूर्व परीक्षण जो कि रतलाम ग्रामीण तहसील के 12 ग्रामों में 8-12 दिसंबर के मध्य किया जाएगा। उक्त कार्य हेतु प्रशिक्षण श्री रामावतार पटेल , संयुक्त निदेशक एवं श्री तेजेंदर , सांख्यकी अन्वेषक ग्रेड 2 जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल म.प्र. द्वारा फील्ड ऑफिसर्स को आज 5 दिसंबर को e दक्ष केंद्र रतलाम में दिया गया है। चार्ज अधिकारी जनगणना एवं तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय भी प्रशिक्षण में उपस्थित थे।

==============

कलेक्टर ने क्लस्टर शिवगढ़” प्रशासन गांव की ओर अभियान” शिविर में 30 कृषकों को केसीसी वितरित किए

रतलाम 5 दिसम्बर/ क्लस्टर शिवगढ़ ” प्रशासन गांव की ओर अभियान” के अंतर्गत आज 5 दिसंबर को शिविर में 30 कृषकों को 2961000/- राशि के केसीसी कार्ड कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किए गए। साथ ही आज विभिन्न पंचायतों में शिवरों में  प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए केसीसी कार्ड, खाद, बीज आदि प्रदाय किया गया। शिविर में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आगामी दिवसों में विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन करके किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर ऋण के लिए   केसीसी कार्ड वितरण किए जाए जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ हो सके।

==============

प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों मे हुई सुनवाई सरकारी अमला ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचा

स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, उचित मूल्य दुकान, आरोग्य केन्द्र, निर्माण कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत् प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु सुशासन माह अंतर्गत  प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आज शुक्रवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिवगढ क्लस्टर अंतर्गत चिन्हित 19 ग्राम पंचायतों मे पहुँच कर आमजन की समस्याएं सुनी एवं समाधान योग्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया एवं जिला स्तर एवं राज्य स्तर से समाधान योग्य समस्याओं को अनुश्रवण पंजी मे दर्ज किया गया । क्लस्टर पंचायत मुख्यालय शिवगढ पर सभी 19 पंचायतों के नोडल अधिकारियों की कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा ग्राम  पंचायतवार समीक्षा की गई। कार्यक्रम मे सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन,एसडीएम सैलाना श्री तरूण जैन सहित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मैदानी शासकीय सेवक उपस्थित थे। शिवगढ़ में पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

कलेक्टर ने बावड़ी मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं आंगनवाड़ी केन्द्र बावड़ी का निरीक्षण कर ऐसी गर्भवती महिलाए जिनके अनमोल पोर्टल पर पंजीयन आधार कार्ड एवं समग्र आईडी की वजह से शेष है उनके आधार कार्ड एवं समग्र आईडी बनाने के निर्देश दिए।आगनबाडी केन्द्र पर बच्चों को पोषण आहार, टीकाकरण सेवाए समय पर शासन के निर्देशानुसार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आगनबाडी केन्द्र पर बच्चों के हाथ धोने के लिए वाश बेसिन लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम सैलाना तरूण जैन, सी ई ओ जनपद पंचायत सुश्री रिया गेरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण किया

शिवगढ़ में निर्माणाधीन टप्पा तहसील भवन का निरीक्षण किया तथा अपने सामने ब्लॉक की जुड़ाई कराकर कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि आगंतुक लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाए तथा बाहरी परिसर में सीमेंटेड कुर्सियां लगाई जाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया 

कलेक्टर ने ग्राम देवरूण्डी मे निर्माणाधीन आगनबाडी भवन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने  बासिन्द्रा के नयाटापरा की निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया तथा इसमें शेष कार्य तीन दिवस में पूर्ण करके पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सरोज सरोवर धोलावाड परियोजना का निरीक्षण किया सरोवर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन के लिए सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं करने के लिए एसडीएम एवं ग्राम स्तरीय अमले से चर्चा की।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बासिन्द्रा में पहुंच कर आमजन की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया तथा भवन में ट्यूबलाइट लगवाने , यात्री प्रतीक्षालय को उचित स्थान पर शिफ्ट करने कृषक केंद्र हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने  बासिन्द्रा में संचालित उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया , वहां पर ऑनलाइन स्टॉक ,राशन वितरण आदि की स्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण किया। दुकान पर  गेहूं और चावल के बोरो की संख्या की ऑनलाइन स्थिति और भौतिक स्थिति का मिलान किया। कलेक्टर ने कहा कि राशन वितरण हेतु मध्याह्न भोजन योजना के लिए निर्धारित राशन अलग स्थान पर रखें ताकि वितरण में कोई परेशानी ना हो, उन्होंने नापतोल व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने और जनहित में आवश्यक जानकारी संबंधित फ्लैक्स को दुकान के बाहर  प्रदर्शित करने के लिए कहा। गेहूं और चावल के सैंपल लिए गए एवं जांच के लिए भेजे।

ग्राम बासिन्द्रा में उपस्थित आम  जनों ने अपने क्षेत्र में पशु चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी, कलेक्टर ने रोस्टर आधार पर पशु चिकित्सक की सेवाए बासिन्द्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 शासकीय हाई स्कूल में पढ़ रहे बच्चों से श्वसन क्रिया की जानकारी पूछी   

कलेक्टर शासकीय हाई स्कूल बासिन्द्रा में पहुंची यहां उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे बच्चों से उनके पाठ्यक्रम आधार पर श्वसन क्रिया के संबंध में प्रश्न पूछे, बच्चों से पूछने पर उनका धारा प्रवाह पढ़ना पाया गया, कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को फ्लेक्स अथवा बोर्ड पर चित्र बनाकर विज्ञान की जानकारी समझाई जाए, ताकि उनके लिए आसानी रहे।

================

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं  छात्रावास शिवगढ़ का निरीक्षण किया 

कलेक्टर ने शिवगढ़ के आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावास में लगे हुए केरियर चार्ट की प्रशंसा की। उन्होंने नए भवन के हैंड ओवर होने के संबंध में चर्चा की। उपस्थित प्रभारी ने बताया कि कंप्यूटर वर्क स्मार्ट क्लास आदि प्रारंभ करने का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने परिसर की बाउंड्री बनवाने तथा छात्रावास में बच्चों के लिए अध्ययन कक्ष निर्धारित करने के लिए सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया।

कन्या माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ में बच्चों की कंप्यूटर क्लास में बच्चों द्वारा बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की बच्चों ने बताया कि वे ऑनलाइन कंप्यूटर पर पाइथागोरस प्रमेय सीख रहे हैं।

============

ग्राम अडवानिया में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया कृषि संबंधित विभाग प्रमुखों ने किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी दी

सुशासन माह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आज ग्राम अडवानिया में किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखो को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए । गांव के उन्नतिशील किसान समरथ पाटीदार द्वारा की जा रही पॉलीहाउस मे खीरा ककड़ी की खेती , चीयाशीड,अश्वगंधा की खेती का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। श्री समरथ पाटीदार ने बताया कि जैविक खेती के माध्यम से पहली फसल पर उन्हें  लगभग 3 लाख रूपए का मुनाफा हुआ है। उन्होने बताया कि वे चिया, अश्वगंधा खीरा ककडी की खेती कर रहे है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि हर विकासखण्ड में जैविक खेती के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए दुकान चिन्हित करे, विक्रेता और किसानों के मध्य लिंकेज बनाया जाए ताकि किसानो को प्रोत्साहन मिले।  उन्होने किसानों को खेती में आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। किसान चौपाल के दौरान किसानों को जैविक खेती अपनाने की जानकारी दी गई। किसानों द्वारा घोडारोज की समस्या, बिजली की समस्या, अतिवृष्टि की समस्या आदि के बारे में बताया गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रबंधक ने किसानों को सहकारी बैंक का सदस्य बनने, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन हेतु दिए जाने वाले ऋण, खाद बीज मिलने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप संचालक उद्यानिकी श्री डोडवे ने उद्यानिकी फसलों के बारे में बताया। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान को निर्देशित किया कि सभी किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड प्रदान किए जाए, सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से किसानों को बिजली का समय, युरिया खाद मिलने की सूचना, उन्नत कृषि की तकनीको की जानकारी साझा की जाये ।        कृषि चौपाल में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम सैलाना श्री तरूण जैन, उपायुक्त सहकारिता श्री भाटी, पी डी आत्मा श्री नर्गेश सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे

===============

ब्लू बेरी की खेती की तकनीकी फलाह के लिए किसान संगोष्ठी आयोजित हिमाचल प्रदेश के तकनीकी सलाहकार डॉ ललित पाटीदार ने दी जानकारी

जिले में उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसल ब्लू बेरी की खेती को बढावा देने के लिए किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में  हिमाचल प्रदेश के तकनीकी सलाहकार डॉ ललित पाटीदार ने किसानों को ब्लू बेरी फसल उत्पादन के संबंध में तकनीकी जानकारी दी। जिले में ब्लू बेरी की खेती करने वाले ग्राम तिलगारा के किसान  लखन पाटीदार  एवं  वासुदेव पाटीदार ने स्वयं के द्वारा की जा रही खेती के अनुभव साझा किए ।

संगोष्ठी में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढावा देने एवं रासायनिक खाद/रासायनिक  कीटनाशक का उपयोग कम से कम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से मिट्टी की सेहत ठीक रहेगी एवं फसल की लागत कम लगेगी एवं जैविक फसल का बाजार मे  मूल्य भी अच्छा मिलेगा। संगोष्ठी में उप संचालक उद्यानिकी धार नीरज सावलिया,उप संचालक उद्यानिकी रतलाम श्री मंगल सिंह डोडवे,उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान, पी डी आत्मा श्री नर्गेश सहित किसान उपस्थित थे ।

============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}