मंदसौरमंदसौर जिलामध्यप्रदेश
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हंसा करेंगी म.प्र. का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हंसा करेंगी म.प्र. का प्रतिनिधित्व
मन्दसौर। 69 वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए मन्दसौर से हंसा बथमी का चयन म. प्र. एथलेटिक्स टीम में हुआ हैं, यह प्रतियोगिता 13 से 17 दिसंबर 2025 तक लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी।
जानकारी देते हुए एन.आई.एस. जिला एथलेटिक्स कोच श्री मुकेश भटेवरा ने बताया विगत दिनों 25 से 29 अक्टूबर तक भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 वर्ष आयु वर्ग में छोटे फल विक्रेता अयोध्या बस्ती किटियानी निवासी श्री शंकर लाल बथमी की बेटी और कन्या उ. मा. विधालय, मन्दसौर की छात्रा हंसा बथमी ने 3000 मी. दौड़ में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर हंसा बथमी 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम में चयनित हुई हैं, हंसा 06 से 10 दिसम्बर तक भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता कैंप के लिए मन्दसौर से रवाना होगी, हंसा की उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा, जिला शिक्षा क्रीड़ाधिकारी श्री बंशीलाल बारीवाल, कन्या उ. मा. वी. के प्राचार्य श्री सुदीप दास, प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविधालय के क्रीड़ाधिकारी श्री राजू कुमार, वरिष्ठ खेल प्रभारी मन्दसौर श्री रघुवीर मालवीय, श्री महेंद्र शुक्ला, श्री गौरीशंकर, खेल विभाग से श्रीमती अनुया कुलकर्णी, श्रीमती रुबीना खान, श्री मयूर सिंह राठौर, श्री गोपाल धनगर, श्रीमती प्रियंका प्रजापत और सीनियर खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनायें दी।


