इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 28 नवंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

आज 28 नवंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1520 – फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

1660 – लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

1676 – बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।

1717 – एक फ्रांसीसी व्यापारी पोत “ला कॉनकॉर्ड” पर हमला करके “रानी ऐनी पर कब्जा करने और बदला लेने की बात की।

1757 – ब्रिटेन ने क्लॉस्टर-ज़ेवेन की कन्वेंशन की निंदा की। 

1775 – दूसरा महाद्वीपीय कांग्रेस ने औपचारिक रूप से अमेरिकी नौसेना को स्थापित करने की घोषणा की।

1785 – होपवेल की संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका और चेरोकी राष्ट्र के बीच हस्ताक्षर किए गए।

1806 – फ्रांसीसी सैनिकों ने वारसॉ में प्रवेश किया।

1814 – द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

1821 – पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

1854 – डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।

1875 – ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।

1893 – न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 – इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

1932 – फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1956 – चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

1960 – मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1966 – डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

1971 – ईरान के तीन द्वीपों अबू मूसा, तुम्बे बुज़ुर्ग और तुम्बे कूचिक से ब्रिटिश अतिग्रहणकारियों के निकलने के साथ ही ईरान ने इन क्षेत्रों को पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया।

1975 – वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।

1996 – कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1999 – एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

2001 – नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।

2002 – कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2006 – नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।

2007 – दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

2019 – केन्या में अचानक बाढ़ और ज़मीन धंसने की घटनाओं में 120 लोगों की मौत।

2019 – इराक में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 22 प्रदर्शनकारी मारे गए और 180 घायल हुए।

2019 – शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2019 – मालदीव के पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन को धनशोधन के एक मामले में दोषी, पांच वर्ष कैद की सजा सुनायी गई।

2020 – संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कोयले से बिजली बनाने वाला पहला और संभवत अंतिम अरब देश बन गया।

2021 – पेत्र फियाला को राष्ट्रपति मिलोस जेमन ने चेक गणराज्य के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

2021 – आकाशवाणी ने यंग इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली आवाजों के लिए कार्यक्रम #एआईआरनेक्‍स्‍ट (#AIRNxt) की शुरुआत की।

2022 – भारत-ऑस्‍ट्रेलिया सेना की टुकडी का द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्‍यास ”ऑस्‍ट्रा हिन्‍द 22” राजस्‍थान में शुरू हुआ।

2022 – बंगलादेश में जल परिवहन से जुड़े श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हुई।

2023 – उत्तराखंड के सिल्क्यारा सुरंग से 41 मज़दूरों को 17 दिन बाद सुरक्षित निकाला गया।

2023 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने प्रोजेक्ट 15बी स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयड के तीसरे युद्पोत 12706 (इम्फाल) का अनावरण किया।

2024 – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सांसद पद की शपथ लेकर लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनी।

2024 – हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर 14वें मुख्यमंत्री बने।

28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1908 – क्लौड लेवी स्ट्रास – एक फ्रांसीसी मानव विज्ञानी और नस्ल विज्ञानी थे |

1922 – भागवत झा आजाद – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।

1927 – प्रमोद करण सेठी – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।

1938 – मल्लेशप्पा मदिवालप्पा कलबर्गि – भारतीय लेखक (कन्फर्म नहीं )।

1945 – अमर गोस्वामी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।

1986 – प्रतीक बब्बर – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1988 – यामी गौतम – हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री।

28 नवंबर को हुए निधन👉

1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।

1939 – बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन हुआ।

1954 – महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।

1962 – सी डे – बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।

1980 – बी॰ एन॰ सरकार के नाम से प्रसिद्ध बीरेन्द्रनाथ सरकार भारतीय फ़िल्म-निर्माता थे।

1981 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1989 – देवनारायण द्विवेदी – हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।

1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

2019 – ऑस्ट्रेलियाई लेखक और रेडिया वार्ताकार, क्लाइव जेम्स का निधन।

2020 – स्टार वार्स ट्रायोलॉजी में ‘Darth Vader’ के लिए लोकप्रिय ब्रिटिश स्टार अभिनेता डेविड प्रोव्स का निधन हुआ।

2021 – संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की पूर्व सदस्य कैरी मीक (95) का निधन हुआ।

2021 – ब्रिटिश व्यवसायी, रेसिंग कार चालक और विलियम्स फॉर्मूला वन टीम के संस्थापक फ्रैंक विलियम्स (79) का निधन हुआ।

2022 – अमेरिकी अभिनेता क्लेरेंस गिलयार्ड (66) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी व्यापारी, निवेशक और परोपकारी व्यक्ति चार्ल्स थॉमस मुंगर (99) का निधन हुआ।

2023 – ब्रिटिश मोटर साइकिल रेसर सेसिल सैंडफ़ोर्ड (95) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी फुटबॉल कोच और कार्यकारी बिल बैटल (82) का निधन हुआ।

28 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि / स्मृति दिवस (135वाँ)।

🌟 श्री भागवत झा आजाद जयन्ती।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}