जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान स्थल का जिला समन्वयक ने किया निरीक्षण

जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान स्थल का जिला समन्वयक ने किया निरीक्षण
मल्हारगढ़। म.प्र. जन अभियान परिषद जिला मंदसौर विकासखंड मंदसौर जिला समन्वयक तृप्ति बेरागी के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद योजना अंतर्गत श्री मां शक्ति सेवा संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत ढाबला में जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान के लिये स्थल का दौरा कर निरक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती बैरागी ने कहा कि बूंद बूंद से घड़ा भरता है इसी प्रकार जल संचय हेतु छोटी-छोटी जल संरचनाओं पर भी जल संचय हो एवं भूमिगत जल में वृद्धि हो इसके लिए जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड मलहागढ़ में बोरी बधांन का कार्य जन सहयोग से ग्राम ढाबला में किया गया।नवांकुर संस्था कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती राधिका तिवारी ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर चर्चा कर बोरी बंधान हेतु लोगो को जागरूक किया जा रहा है।इस मौके पर यशवंत बैरागी पं. गोपाल कृष्ण शास्त्री, मंगल सिंह परिहार, राधिका, सीमा बाई चौहान, राजेंद्र सिंह परिहार, कला बाई परिहार, पुष्पा पंवार अन्य मौजूद थे।
===============



