30 तक लगेगा मेला,अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर एवं मेला सभापति श्रीमती भैरवे से मेला व्यापारियों ने की थी मांग

30 तक लगेगा मेला,अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर एवं मेला सभापति श्रीमती भैरवे से मेला व्यापारियों ने की थी मांग
मंदसौर।मेला व्यापारियों की मांग एवं नगर की आम जनता के हित को देखते हुए मेला अवधि 30 नवंबर तक बढाई गई। नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर मेला सभापति श्रीमती प्रतिभा विक्रम भैरवे ने बताया कि व्यापारियों कि मांग पर पशुपतिनाथ महादेव मेला की अवधि बढ़ाई गयी है पूर्व में यह अवधि 25 नवंबर निर्धारित की गई थी, मंगलवार को पशुपतिनाथ महादेव मेला में दुकान लगाने वाले व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर एवं मेला समिति सभापति श्रीमती विक्रम भैरवे को पत्र सौंप कर मेला अवधि बढ़ाने की मांग की थी मेला व्यापारी एसोसिएशन की मांग पर विचार करने के लिए मेला समिति की बैठक बुलाई गई और उसमें मेला अवधि बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया बैठक में मेला समिति सदस्यगण ईश्वर सिंह चौहान आशीष गौड़ गरिमा भाटी कमलेश सिसोदिया नगर पालिका सभापति निलेश जैन मेला लिपिक राजेंद्र नीमा शामिल हुए बैठक में व्यापक विचार विमर्श के बाद तय किया गया की मेला अवधि 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाई जाए।अब 01 दिसंबर 2025 को पशुपति नाथ महादेव मेला का समापन समारोह होगा जिसमें पुरस्कार भी वितरण किये जाएंगे।
============



