इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 07 नवंबर 2025 गुरुवार के दिन इतिहास में मुख्य घटनाओं सहित जयंतियां, पर्व 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 07 नवंबर 2025 गुरुवार के दिन इतिहास में मुख्य घटनाओं सहित जयंतियां, पर्व 

07 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1711 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी का जहाज 300 चालक दल के साथ डूब गया।

1722 – रिचर्ड स्टील के “सचेत प्रेमी” का प्रीमियर लंदन में शुरू हुआ।

1733 – फ्रांस और स्पेन ने एस्किरियल की संधि पर हस्ताक्षर किए (फ्रांस और स्पेन के बोर्नबोन राजाओं के बीच पहला ‘पैक्ट डे डेमलोर’)

1786 – संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना संगीत संगठन, स्टॉटन संगीत समाज, की स्थापना की गई थी।

1805 – लुईस एंड क्लार्क अभियान प्रशांत महासागर में पहुंचे।

1814 – हेग में नीदरलैंड्स के सभी राज्यों की पहली बैठक हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।

1820 – जेम्स मोनरो फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

1831 – ब्राजील में दास व्यापार मना (बैन) किया गया।

1837 – अमेरिकी गुलामीकरणकर्ता और अख़बार संपादक एलीया लवोजॉय को दास-समर्थक भीड़ द्वारा इलिनोइस के अलटन में अपने गोदाम में मार दिया गया।

1876 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।

1876 – रदरफोर्ड बी हायस अमेरिका के 19वें राष्ट्रपति चुने गए।

1917 – प्रथम विश्व युद्ध की आग जब भड़की, तब लेनिन और ट्रोट्स्की के नेतृत्व में बेल्शविक सेना ने करनेस्की की अंतरिम सरकार गिराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।

1917 – ब्रिटेन ने तुर्की से गाजा और फिलीस्तीन क्षेत्र छीने।

1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति हुई।

1925 – मिस मेडेलीन स्लेड (मीरा बहन) साबरमती आश्रम आयी।

1944 – स्पेन की एगुआडिला सुरंग में हुई एक रेल दुर्घटना में 500 लोगों की मौत हुई।

1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।

1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1973 – अमेरिका और मिस्र ने राजनयिक संबंध पुन: बहाल करने की घोषणा की।

1982 – तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।

1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।

1998 – दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।

2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।

2002 – अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला ।

2002 – आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।

2002 – ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।

2003 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।

2003 – राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।

2005 – पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए।

2005 – फ़्रांस ने हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया।

2006 – भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।

2008 – बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 – कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 – ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।

2019 – ईरान ने फोरडो परमाणु सयंत्र में गतिविधियां तेज की यूरेनियम संवर्धन फिर शुरू किया।

2019 – शेख खलीफा बिन ज़ायद अल नहयान संयुक्‍त अरब अमारात का राष्‍ट्रपति नियुक्त।

2019 – 153 देशों के 11 हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल का एलान कर दिया ।

2020 – भारत ने पृथ्‍वी का अध्‍ययन करने में सक्षम उपग्रह ई.ओ.एस- 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसके साथ नौ विदेशी उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में भेजा।

2020 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में नियुक्त किया।

2021 – इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा-अल-कदिमी अपने निवास पर हुए सशस्त्र ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे।

2022 – उच्‍चतम न्‍यायालय ने शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखा।

2022 – डीआरडीओ द्वारा भारतीय नौसेना की सोनार प्रणालियों के लिए परीक्षण और मूल्यांकन सुविधा का शुभारंभ किया गया।

2023 – आदित्य L1 ने सोलर फ्लेयर्स की पहली फोटो कैप्चर की।

2023 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने नेशनल टीवी पर दिया इस्तीफा।

2024 – भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन पर हितधारकों की बैठक बुलाई।

07 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1832 – पंडित विश्वंभर नाथ – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता ।

1858 – बिपिन चन्द्र पाल – स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार व लेखक ।

1867 – रेडियम की खोज करने वाली फ्रेंच रसायन शास्त्री मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। उल्लेखनीय है कि मादाम क्यूरी को दो बार नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी (चंद्रशेखर वेंकट) रमन का जन्म हुआ।

1900 – एन.जी. रंगा – प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद।

1913 – फ़्रांस के विख्यात लेखक अलबर्ट कामो का जन्म हुआ।

1936 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार

1954 – कमल हसन – दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता।

1996 – राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एल्डहॉस पॉल का जन्म केरल के कोलेनचेरी / एर्नाकुलम, केरल में हुआ।

07 नवंबर को हुए निधन👉

1862 – बहादुर शाह ज़फ़र – मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।

1923 – अश्विनी कुमार दत्त – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त।

1972 – आर० शंकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री (06 नवम्बर का भी वर्णन)।

1978 – जीवराज मेहता – भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।

1998 – पंडित जितेंद्र अभिषेकी एक भारतीय गायक, संगीतकार व प्रतिष्ठित विद्वान थे।

2000 – सी. सुब्रह्मण्यम – भारत में हरित क्रांति के जनक।

2000 – तारा चेरियन – पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका।

2015 – भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय।

2016 – जयवंतीबेन मेहता – एक भारतीय राजनीतिज्ञा।

2023 – यूनानी फुटबॉल खिलाड़ी निकोस ज्यूटसोस (81) का निधन हुआ।

2024 – भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास (93) का निधन हुआ।

07 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) जयन्ती।

🔅 श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती।

🔅 शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय)।

🔅 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत)।

🔅 महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

 

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}