राजनीतिमंदसौर जिलासीतामऊ
मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर भाजपा सीतामऊ मंडल बैठक संपन्न

मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर भाजपा सीतामऊ मंडल बैठक संपन्न

सीतामऊ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष श्री राजेश दिक्षीत के के मार्गदर्शन में आगामी कार्यक्रम मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर आज भाजपा सीतामऊ मंडल की बैठक सम्पन्न हुईजिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मदनलाल राठौर क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर मार्गदर्शन दिया और रुपरेखा तैयार कि गई।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, नप अध्यक्ष मनोज शुक्ला, वरिष्ट नेता सतीश खुराना, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक सूर्यवंशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालसिंह देवड़ा, गजेन्द्रसिंह राठौर, आदि जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी एव आभार उपाध्यक्ष दिग्विजयसिंह भाटी ने व्यक्त किया ।


