अपराधमंदसौरमंदसौर जिला

मंदसौर में एयर गन दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

मंदसौर में एयर गन दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

 

मंदसौर। शहर के जनता कॉलोनी निवासी एक युवक को एयर गन लेकर राह चलते लोगों को डराने और धमकाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान दुष्यंत सोनी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक दुष्यंत सोनी नशे की हालत में एयर गन लेकर घूम रहा था और सड़क पर चल रहे लोगों को धमका रहा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दुष्यंत सोनी के निवास स्थान जनता कॉलोनी पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}