मंदसौर जिलासीतामऊ
दीपाखेड़ा में मनाया म.प्र. स्थापना दिवस,विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोली

सीतामऊ । शा.उ.मा.वि. दीपाखेड़ा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, मध्यप्रदेश गाान के साथ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुरूआत की गई। नोडल शिक्षक श्री कैलाशचन्द्र मालवीय द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला गया।
श्री बलभद्र सिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश के बारे में रोचक जानकारी दी गई। देश का हृदय मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों से लेकर इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अपने में समाये हुए है साथ ही श्यामलाल सुथार ने मध्यप्रदेश के भौगोलिक स्थिति एवं खनिज संपदा के साथ-साथ नदियों एवं झीलों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने विविध प्रकार की रंगोली बनाई तथा बद्रीसिंह राठौर ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस से संबंधित प्रश्नोत्तरी छात्र-छात्राओ के मध्य सम्पन्न करवाई। छात्र-छात्राओ ने बड़े उत्साह के सभी गतिविधियो में हिस्सा लिया। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश शुक्ला ने दी।