मंदसौरमध्यप्रदेश

रांगोली, मांडना, वंदनवार, महालक्ष्मी पूजा की आकर्षक झाँकि व कलाकृतिया बनाकर मनाया जा रहा दीपावली पर्व

पोरवाल महिला महासभा द्वारा किया जा रहा प्रोत्साहन आगामी समारोह मे किया जायेगा सम्मानित

नाहरगढ़:-अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) द्वारा हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व दीपावली पर महिलाओ व बालिकाओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रांगोली, मांडना, वन्दनवार, धनतेरस व महालक्ष्मी पूजा की झाँकि को महिला महासभा के फेसबुक पेज पर स्थान दिया जा रहा है!

पोरवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मंदसौर , प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा गरोठ व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ने अधिक जानकारी देते हुवे बताया की दीप पर्व पर समाज की महिलाओ व बालिकाओं द्वारा सुन्दर व आकर्षक कलाकृतिया बनाकर साज सज्जा की जाती है इसी को देखते हुवे पोरवाल महिला महासभा ने ऑनलाइन माध्यम से प्रोजेक्ट चेयरमेन श्रीमती नेहा गुप्ता रामगंजमंडी व श्रीमती सीमा पोरवाल जावरा के माध्यम से महिला महासभा के फेसबुक पेज पर कलाकृतियों को अपलोड किया जा रहा है,महिलाओं व बालिकाओं द्वारा उत्साहपूर्वक तरीके से इसमें भाग लिया जाकर सुन्दर आकर्षक व मनमोहक रांगोली, मांडना, वंदनवार, धनतेरस व महालक्ष्मी पूजा की झांकी सजाकर प्रोजेक्ट चेयरमेन को भेजी जा रही है जिन्हे फेसबुक पेज पर जबरजस्त प्रतिसाद मिल रहा है 5000 से 10000 व्यक्तियों द्वारा उन्हें लाइक, कमेंट व शेयर किया जा रहा है, विदित है की इसके पहले आयोजित प्रतियोगिता को सोशल मिडिया पर 10 लाख लोगो का प्रोत्साहन मिला था !

पदाधिकारियों ने बताया की चयनित कलाकृतियों को पोरवाल महिला महासभा द्वारा जनवरी 2026 मे साँवलिया सेठ के दरबार मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे सम्मानित किया जावेगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}