रतलामताल

ई- अटेंडेंस के विरोध में संयुक्त मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई

ई- अटेंडेंस के विरोध में संयुक्त मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी ,पेंशनर संयुक्त मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक पिपलोदा मुख्यालय पर संपन्न हुई ।

बैठक का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष ,पवन कुमार पटवा ,ब्लॉक अध्यक्ष गणेश मालवीय द्वारा किया गया। अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा की जिलाध्यक्ष आराधना निगुणकर ने की व मुख्य अतिथि शरद शुक्ला जिला अध्यक्ष म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ उपस्थित थे।

बैठक में आलोट, ताल, जावरा, बाजना, रावटी, सैलाना, पिपलोदा संयुक्त मोर्चा के तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष एवं संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक का एजेंडा सुभाष शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में ईअटेंडेंस का सशक्त विरोध करने के लिए विचार किया गया और निर्णय लिया गया कि, आयुक्त लोक शिक्षण संस्थान एवं आदिवासी विभाग के द्वारा ,ई-अटेंडेंस संबंधी जो आदेश जारी किए गया है उसका पूरे प्रदेश में एक साथ ,विरोध प्रदर्शन किया जाए

इस हेतु रतलाम जिला अगुवाई करते हुए आज से ही प्रांतीय नेताओं व सभी जिले के सक्रिय कर्मचारी नेताओं से सतत संपर्क बनाकर ,इसी सप्ताह में प्रांतीय आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा।

बैठक में चरण सिंह चौधरी ,जयंत सिंह राठौर, विजेंद्र सिंह राठौर, अशोक पाटीदार ,जया खराड़ी, सरदार मोहम्मद, तेज बहादुर सिंह सोलंकी ,बगदी राम सोलंकी, मोहन सिंह सोलंकी, चरण सिंह चंद्रावत ,नयूम खान पठान ,महेंद्र डोडियार, ईश्वर लाल पाटीदार, देवीलाल डामोर , शांतिलाल पोरवाल,मानसिंह कटारा,ललित पांचाल, अशोक बंसल,मोहम्मद शेख, कांतिलाल बूज, रोड़ी राम प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह राठौर, ओम प्रकाश पोरवाल मोहन सिंह सोलंकी ,सुग्रीव कटारा, प्रभु लाल गढ़वाल ,सतनारायण जूनेवाल, मांगीलाल परिहार ,अतुल निर्गुण कर ,मुकेश पोरवाल ,जगदीश चंद्र आदि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे और अपने विचार प्रकट किए।

आभार प्रदर्शन व संरक्षक दीपक सुराना के संदेश का वाचन मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश मालवीय ने किया। उक्त जानकारी जिला शाखा अध्यक्ष शरद शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}