स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत लोहे की कड़ाई में हलवा बनाकर महिलाओं को कराया सेवन

स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत लोहे की कड़ाई में हलवा बनाकर महिलाओं को कराया सेवन
मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चौहान ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रावटी ब्लॉक, सीतामऊ में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाओं, किशोरियों एवं संस्था के समस्त स्टाफ ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान लोहे की कड़ाई में हलवा बनाकर उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को खिलाया गया। इस अवसर पर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। स्टाफ द्वारा समझाइश दी गई कि भोजन हमेशा लोहे की कड़ाई में पकाकर करना चाहिए। लोहे के बर्तनों में बने भोजन से शरीर को प्राकृतिक रूप से आयरन की पर्याप्त मात्रा मिलती है, जिससे खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद मिलती है और महिलाओं, किशोरियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि – “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है। महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से पोषण स्तर में सुधार होगा और आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वस्थ होंगी।