गरोठमंदसौर जिला

सफाई व्यवस्था को लेकर नपा अध्यक्ष सख्त: सुबह से ही वार्डों का किया औचक निरीक्षण,दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई

बंद पड़ी भारत विकास परिषद की पानी की प्याऊ को भी चालू करने के लिए निर्देश…

शामगढ़।नगर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद (नपा) अध्यक्ष स्वयं धरातल पर उतर आए हैं। सफाई व्यवस्थाओं की सीधी मॉनिटरिंग करने के लिए अध्यक्ष ने सुबह से ही उतरी मैदान मेंविभिन्न वार्डों का सघन भ्रमण किया।कचरा फैलाने वालों पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई, भ्रमण के दौरान नपा अध्यक्ष ने नगर वासियों से सीधे संवाद कर अनुरोध किया कि वे अपने घर के आस-पास गंदगी न फैलने दें। उन्होंने अपील की कि घरों का कचरा डस्टबिन में रखें और निकाय की कचरा गाड़ी आने पर ही उसमें डालें। इसके साथ ही, सड़कों पर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त चालानी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर में नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती कविता नरेंद्र जी यादव नगर परिषद के पूरे अमले के साथ नगर की जनता से उनकी समस्याओं को जानने के लिए शामगढ़ मेंन रोड वार्ड नंबर 7 में पैदल निकले और नगर वासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तत्पश्चात शामगढ़ नगर की शान माॅं महिषासुर मर्दिनी देवी के स्वागत द्वार के आसपास काफी अतिक्रमण देखा गया जिसको तत्काल नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र उपाध्याय एवं नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को निर्देशित कर तत्काल इस अतिक्रमण को यहां से हटाया गया अतिक्रमण हटने के बाद चौराहा सुंदर दिखने लगा

साथ ही चौराहे पर भारत विकास परिषद द्वारा लगाई गई पानी की प्याऊ जो कि कई दिनों से बंद पड़ी थी उसको भी चालू करने के निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली कुछ दुकानों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई भी की गई।

सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण

यातायात और व्यवस्थाओं को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण पर भी परिषद का डंडा चला। सब्जी मंडी में मां महिषासुर मर्दिनी माताजी गेट के पास किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को राहत मिली।मुस्तैदी से जुटे कर्मचारी, प्रबुद्ध जनों ने की सराहना

अध्यक्ष के मैदान में उतरते ही सुबह से ही निकाय के सफाई कर्मचारी पूरी मुस्तैदी और सक्रियता के साथ व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गए। भ्रमण के दौरान अध्यक्ष ने नगर के प्रबुद्ध जनों (वरिष्ठ नागरिकों) से भेंट कर शहर के विकास के लिए उनके सुझाव लिए। इस दौरान प्रबुद्ध जनों ने नगर में चल रहे विकास कार्यों, बेहतर हुई सफाई व्यवस्था और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों की जमकर सराहना की।

हर महीने वार्डों का खुद लेंगे जायजा नपा अध्यक्षश्री मति यादव ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे वार्डों में समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखें। साथ ही, अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे स्वयं हर महीने सभी वार्डों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}