महिला शक्ति की मेहनत सफल, ‘एक राखी, एक सैनिक भाई के नाम’ अभियान, लक्ष्य से अधिक हजारों राखियों का हुआ संग्रह

महिला शक्ति की मेहनत सफल, ‘एक राखी, एक सैनिक भाई के नाम’ अभियान, लक्ष्य से अधिक हजारों राखियों का हुआ संग्रह
✍️पंकज बैरागी
सुवासरा- सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों की कलाइयाँ रक्षाबंधन पर सूनी न रहें, इसी भावना और संकल्प के साथ चलाए गए ‘एक राखी, एक सैनिक भाई के नाम’ अभियान को क्षेत्रवासियों का अभूतपूर्व सहयोग मिला। अभियान के तहत 7 हजार राखियाँ एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनसहयोग से लक्ष्य को पार करते हुए 10 हजार राखियों का संग्रह किया गया।
अभियान की सफलता में महिला टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों, संस्थाओं, मंदिरों एवं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ा तथा देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुंचाया।
महिला टीम के निरंतर प्रयासों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से अभियान ने निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक सफलता हासिल की। एकत्रित राखियों को विधिवत पैक कर सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों को प्रेषित किया जाएगा |
अभियान की सफलता में श्रीमती किमी चौधरी, सुश्री दिव्या सोनी, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती बबीता शर्मा, श्रीमती दीपिका धनोतिया, श्रीमती वर्षा हरवानी, श्रीमती सीमा धनोतिया, श्रीमती सीमा मांडलिया, श्रीमती संगीता काला, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती श्वेता नीमा, श्रीमती अंतिम सोनी, श्रीमती संतोष मेहर, श्रीमती अर्चना मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



