खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ” प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ” प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पंकज बैरागी ✍️
सुवासरा।महाराणा प्रताप महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा मेरा युवा भारत “राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर “युवा कनेक्ट” कार्यक्रम “खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ” प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माय भारत की टीम जिसमें कपिल शर्मा एवं उनकी टीम स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में पूनम शर्मा,राजू परिहार,चेतन कुंवर चंद्रावत और टीना नाथ उपस्थित रहे, जिनको कार्यक्रम के दौरान शिल्ड एवं सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय प्रधानमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन सुना गया जिसमें उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़न के लिए प्रेरित । मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सुंदरलाल पाटीदार एवं प्रो. प्रकाश एस्के द्वारा विद्यार्थी को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति मोटिवेट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुरेश देवड़ा द्वारा की गई एवं आभार प्रो.शंभू सिंह सिसोदिया ने माना।



