रतलामआलोट

बरखेड़ा कला पुलिस को भैंस चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

बरखेड़ा कला पुलिस को भैंस चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

29.08.2026 की रात्रि में फरियादी मांगीलाल पिता शंकरलाल पाटीदार (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बामनखेड़ी) के खेत पर बने बाड़े से अज्ञात बदमाश दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी (कुल कीमती लगभग ₹95,000/-) चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बरखेड़ा कला में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व एसडीओपी पल्लवी गौर तथा थाना प्रभारी पतिराम डावरे के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश कर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

ओमप्रकाश पिता समर्थ प्रजापत (उम्र 19 वर्ष, निवासी सेमलिया, थाना ताल)

अनिल पिता शिवलाल पांचाल (उम्र 22 वर्ष, निवासी मनुनिया महादेव, थाना ताल)

मोहनलाल पिता रमेश पांचाल (उम्र 21 वर्ष, निवासी सेमलिया, थाना ताल)

एक बाल अपचारी

चोरी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप (क्रमांक MP43ZK 0208)

सराहनीय योगदान:थाना प्रभारी निरी. पतिराम डावरे, उनि हरिसिंह बडेरा, प्र.आर. 401 गजेन्द्र सिंह, आर. 964 ओमप्रकाश, आर. 281 अरविन्द, आर. 740 अखम सिंह, आर. 763 राकेश पाटीदार, प्र.आर. 152 सुरेन्द्र सिंह, आर. 118 शकील, आर. 998 ईश्वर, आर. 994 अनिल, आर. 830 अजय एवं सायबर सेल रतलाम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}