मंदसौरमंदसौर जिला

सीईओ अनुकूल जैन ने भालोट की श्री कृष्ण गौशाला का किया निरीक्षण, गो-सेवा और पंचायत कार्यों की सराहना की

सीईओ अनुकूल जैन ने भालोट की श्री कृष्ण गौशाला का किया निरीक्षण, गो-सेवा और पंचायत कार्यों की सराहना की

भालोट। शासन के महत्वपूर्ण ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भालोट में जिला स्तरीय भ्रमण दल का आगमन हुआ। इस भ्रमण दल के मुखिया एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन (आईएएस) ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ गांव का विस्तृत दौरा किया।
गौशाला व्यवस्थापक गोपाल गुंगावन ने बताया कि भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं अधिकारियों ने ग्राम भालोट स्थित ‘श्री कृष्ण गौशाला’ का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गौशाला में व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और गो-सेवा के उत्कृष्ट प्रबंधन को देखकर अधिकारियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की तथा गौशाला समिति एवं ग्राम पंचायत प्रशासन की खुलकर प्रशंसा की। इसके पश्चात आयोजित चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भालोट के सरपंच श्री नानालाल जी कुमावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री गोपाल गोयल, गौशाला समिति के अध्यक्ष श्री राजू ढोला, गौशाला समिति के सचिव श्री गोपाल गुगांवन, उपाध्यक्ष श्री हर्ष कोठारी, पंचायत सचिव श्री गजेंद्र सिंह पवार, सहायक सचिव श्री अब्दुल हकीम सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी भारतसिंह, राजाराम पटेल, सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}