शामगढ़मंदसौर जिला

बंशीलाल गुर्जर को राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बनने पर शामगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

बंशीलाल गुर्जर को राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बनने पर शामगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

शामगढ़। भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही मंदसौर जिले को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा श्री गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

इसी क्रम में शामगढ़ नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव के नेतृत्व में शामगढ़ नगर का एक प्रतिनिधिमंडल श्री बंशीलाल गुर्जर से भेंट करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान श्री गुर्जर का पुष्पहार पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती यादव ने श्री बंसी लाल जी गुर्जर को बधाई शुभकामनाएं देते हुए ने कहा कि श्री गुर्जर को राष्ट्रीय किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से मंदसौर जिले सहित पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उनके लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ देशभर के किसान संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

स्वागत एवं बधाई से अभिभूत श्री बंशीलाल गुर्जर ने शामगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने शामगढ़ आने की इच्छा व्यक्त करते हुए शीघ्र ही शामगढ़ आने की सहमति भी जताई।

श्री गुर्जर को राष्ट्रीय किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर शामगढ़ सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ओर समर्थकों में विशेष उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा देश के किसानों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाएगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}