शामगढ़ में 550 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण होने पर प्रमोद विश्वकर्मा का हुआ भव्य स्वागत

शामगढ़ में 550 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण होने पर प्रमोद विश्वकर्मा का हुआ भव्य स्वागत
शामगढ़। श्रीधाम वृंदावन की ओर 550 किलोमीटर की आध्यात्मिक पदयात्रा पर निकले पदयात्री प्रमोद विश्वकर्मा का शामगढ़ पहुंचने पर नगरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव, सभापति बंटी अश्क, ठेकेदार कमल चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने पदयात्री प्रमोद विश्वकर्मा ने धन्यवाद दिया तथा उनकी सफल, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा पूर्ण होने पर बधाई शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
यह पदयात्रा श्रीधाम वृंदावन की शामगढ़ नगर की सुख समृद्धि एवं धार्मिक आस्था, विश्व शांति एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश लेकर निकली शामगढ़ में मिले आत्मीय स्वागत के लिए पदयात्री ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


