मंदसौरमध्यप्रदेश

पशुपतिनाथ के दर्शन पूजन कर श्री दिव्यांक सिंह ने मंदसौर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया 

पशुपतिनाथ के दर्शन पूजन कर श्री दिव्यांक सिंह ने मंदसौर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया 

मंदसौर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं मंदसौर के नवागत कलेक्टर श्री दिव्‍यांक सिंह ने बुधवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पुजा अर्चना की तथा जिले वासियों के लिए सुख- समृद्धि की कामना की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एसडीएम श्री पाटीदार उपस्थित थे। इसके पश्चात मंदसौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बेच के अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह इसके पूर्व अपर आयुक्‍त, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल में पदस्थ थे। पदभार ग्रहण अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन डीएफओ श्री संजय राय खेरे आदि उपस्थित थे।पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}