मंदसौरमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन देकर पेयजल, सफाई और ओवरब्रिज की विसंगतियों को दूर करने की उठाई मांग

नगरपालिका को हस्तांतरित होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे 5 कॉलोनियों के रहवासी

मंदसौर। नगर की हस्तांतरित (अप्रूव्ड) कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और संजीत रोड रेलवे ओवरब्रिज के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर रहवासियों को कलेक्टर से गुहार लगानी पड़ी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान नवकार गोल्ड, नवकार सिल्वर, नवकार टाउनशिप, पंचवटी एवं मनमोहन विहार कॉलोनियों के बड़ी संख्या में निवासियों ने कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग से मुलाकात कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।
रहवासियों ने बताया कि ये सभी कॉलोनियां पूर्ण रूप से स्वीकृत हैं और नियमानुसार नगरपालिका मंदसौर को हस्तांतरित भी की जा चुकी हैं। लगभग 1,000 से अधिक परिवारों की मौजूदगी के बावजूद ये क्षेत्र प्राथमिक सुविधाओं से वंचित हैं। नियमित नगरपालिका टैक्स भरने के बाद भी कॉलोनियों में फिल्टर प्लांट का शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि आसपास के निकटवर्ती क्षेत्रों में नियमित जल आपूर्ति हो रही है। इसके अतिरिक्त, कॉलोनियों में नियमित साफ-सफाई न होने से गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
ज्ञापन में संजीत रोड रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में रही गंभीर विसंगतियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। रहवासियों ने बताया कि सर्विस रोड के बिल्कुल बीचों-बीच बिजली के खंभे लगे होने के कारण स्कूल बस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आवश्यक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो रही है। साथ ही कॉलोनियों के मुख्य प्रवेश मार्ग के पास ही विद्युत डीपी स्थापित होने से किसी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। रहवासियों ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और विद्युत पोल एवं डीपी को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासी रविंद्र पाण्डेय, चंद्रशेखर द्विवेदी, रविंद्र शर्मा, बंसीलाल सेठिया, रघुवीर सिंह पवार, जिनेंद्र राठौर, पीयूष जैन, संदीप डांगी, रवि पाटीदार, वैभव जैन, माधव बेरवा, सुनील सेन, नरेंद्र परमार, दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, राजेश सिंघवी, राजेश पामेचा, वैभव जैन, शुभम जैन, भूषण निरखे, काना गर्ग, वल्लभ जैन, गोपाल बैरागी, हीरालाल पवार, राजेश पवार, अरुण जैन, नवीन ग्वाला, रमेश देवड़ा, घनश्याम पाटीदार, जीतू गोस्वामी, बाबूलाल गुर्जर, पंकज डांगी, मिथुन राठौर, मुरलीधर परवानी, परमानंद प्रजापत, राजेश सोनी ऐरावाला, संदीप सेठिया, दिलीप  काबरा, श्यााम गर्ग और नरेश चौरडिया सहित सभी पांचों कॉलोनियों के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}