मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 20 जुलाई 2026 सोमवार

//////////////////////////////

विधायक डंग ने मोतीपुरा में विद्यार्थियों को 156 साईकलों का वितरण की

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को 156 साईकलों का वितरण किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें निरंतर परिश्रम करने और अपने परिवार एवं जिले का नाम गौरवान्वित करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्टी पदाधिकारीगण, विद्यालय परिवार एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

===============

 गरोठ। छात्रावास के बच्चों में फूड प्वाइजनिंग का मामला बच्चे अस्पताल में भर्ती तहसीलदार मौके पर।9 बच्चियों को इलाज के लिए लाया गया है जिनमें से 7 में फूड poisning के लक्षण है जबकि 2 को एलर्जी की शिकायत है सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

=========

मंदसौर बड़ी होली अंबाबाड़ी में चोरी की वारदात भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी के घर हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश, पाईप टूटने से नीचे खड़ी फॉर व्हीलर वाहन पर गिरा चोर।

========

गरोठ रोड पर जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, घायल अस्पताल में भर्ती,

जमीनी विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाइयों पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

शामगढ़:- जमीनी विवाद को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता के भाइयों पर मुकेश काला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के दौरान मंडल अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद थीं और गाली-गलौज की।

शिकायत के अनुसार, हमले में राजकमल, घनश्याम, शिव, दिनेश और मंथन पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

=========

अमृत भारत 2 अंतर्गत नवनिर्माणाधीन शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर नवीन टिकट घर की आज हुई शुरुआत.

==============

 प्रजापति समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन हुआ

बसई-सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसई में प्रजापति समाज एवं राष्ट्रीय प्रजापति दक्ष सेना संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने सहभागिता कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाजजन को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाजजन के साथ भक्तिमय आनंद भी प्राप्त किया

=============

गौ सम्मान आह्वान अभियान हस्ताक्षर के पत्रक वितरण किए 

शामगढ़-गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज शामगढ़ तहसील के विद्यालयों में करीब 10000 हस्ताक्षर के पत्रक वितरण किए गए जिसमें सक्सेस हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर शामगढ़, सरस्वती बाल मंदिर शामगढ़, सरस्वती ज्ञान मंदिर शामगढ़, अल्फा इंटरनेशनल स्कूल, अल्फा स्कूल, लॉरेल अकैडमी, केंद्रीय विद्यालय, शासकीय मिडिल स्कूल, शासकीय कन्या शाला शासकीय, हायर सेकेंडरी स्कूल, एकलव्य विद्यालय, प्रेरणा विद्यालय, ब्राइट फ्यूचर, पब्लिक स्कूल शामगढ़, सरस्वती बाल मंदिर डिंपल चौराहा,इन सभी विद्यालयों में प्राचार्य महोदय और छात्रों से संपर्क कर पत्रक वितरण किए गए इस कार्यक्रम में मंदसौर नीमच जिला प्रभारी श्री शंकर सिंह जी चौहान ,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील पटेल श्रीराम तहसील अध्यक्ष डूंगर सिंह जी सुरा खेड़ी, युवा गौ सेवक ज्ञानदीप चास्टा ,गौ सेवक सूरज पटेल शामगढ़, सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर पत्र वितरण करे, ओर सभी से आगामी आने वाली 27 जुलाई को मंदसौर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली संजय गांधी उद्यान से कलेक्टर भवन तक होने वाले पैदल मार्च में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

===========

अमानक उर्वरत से किसानो के साथ धोखाधडी

भानपुरा -पुलिस ने गुलाब सिंह चौहान सह वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड भानपुरा की शिकायत पर माही कृषि फर्टिळाईजर की दुकान चम्बल चौराहा भानपुरा द्वारा अवैध उर्वरक 36 बैग खाद के एनपीके अमानक उर्वरत का उपयोग कर किसानो के साथ धोखाधडी कर अवैध आर्थिक लाभ कमाया जिसको लेकर भानपुरा पुलिस ने सह वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड भानपुरा की शिकायत दो लोग जिसमें विष्णु कुमार पिता जगदीशचन्द्र गायरी नि. श्रीनगर भानपुरा व सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाईजर प्रायवेट लिमिटेड मोती पारडी रोड कोसंवा अदाजर सूरत शहर गुजरात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज।

=========

पिपलिया पंथ में हृदय विदारक हादसा,गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप ने महिला को कुचला,ग्राम मुखिया मूलचंद गुर्जर की पत्नी की मौत, पूरे गांव में शोक…

===========

 मौसम अलर्ट  20 जुलाई से फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर

महेश प्रजापत, लसूडिया बाजार ने बताया कि 20 जुलाई से फिर मानसून सक्रिय होगा साथ ही कुछ क्षेत्रों में वॉटर लेवल बढ़ने की संभावना भी जताई थी। मौसम की स्थिति लगभग उसी दिशा में देखने को मिली

 20 जुलाई से फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर

आज कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। 20 जुलाई से* पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी। कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं अच्छी बारिश होने की संभावना है।,,, जो हम हर बार पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण जिले की बात करते हैं इन्हीं जिलों की चर्चा की गई है

 ध्यान दें:- एक ही दिन में सभी जिलों और सभी गांवों में बारिश होना संभव नहीं है। बारिश चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचेगी। कुछ गांवों में 3–4 दिन बाद भी वर्षा हो सकती है, इसलिए घबराएं नहीं और एक दिन के मौसम को अंतिम परिणाम न मानें।

  संभावित वर्षा क्रम- 20 जुलाई:कहीं-कहीं हल्की वर्षा। , मध्य तो कहीं-कहीं अच्छी संभावना है भी संभावना है और कहीं-कहीं जोरदार,,, दिन में और रात में

–  21 जुलाई (रात्रि) से: बारिश की, संभावना है

–  22–23 जुलाई: अनेक क्षेत्रों में वर्षा की संभावना।

–  24 जुलाई (दिन) से: तेज बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना।

– ,24 से 28 जुलाई:कई स्थानों पर अच्छी से भारी बारिश। कुछ क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने तथा छोटे-बड़े नालों के उफान पर आने की संभावना।सभी जिलों में संभावना है, कुछ क्षेत्र ऐसे भी रह जाएंगे जहां कम बारिश भी हो सकती है

बादलों की स्थिति- बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार मिल रही है और मौसम प्रणाली सक्रिय बनी हुई है। इसी कारण प्रदेश के ऊपर बादलों का प्रभाव बना रहेगा। कई क्षेत्रों में घने बादल छाए रह सकते हैं तथा रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

 विशेष चेतावनी-,24, से 25 जुलाई के बीच* कुछ क्षेत्रों में वॉटर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

  आगे का अनुमान30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच व्यापक बारिश की संभावना कम रहेगी। कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट वर्षा हो सकती है।

इसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक और नया सिस्टम बनने के संकेत हैं, जिसके प्रभाव से *5 अगस्त से 12 अगस्त* के बीच मध्य प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है।

 नोट: यह पूर्वानुमान वर्तमान मौसम प्रणाली पर आधारित है। यदि सिस्टम में कोई बदलाव होता है, तो नई जानकारी तुरंत साझा की जाएगी।

==============

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

ईधन और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

भोपाल /मंदसौर 19 जुलाई  026/  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में ईधन, शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग और सुशासन की भावना को साकार करते हुए मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ, सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री निवास से इलेक्ट्रिक बस से प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अनुकरणीय पहल के लिए अपने शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में ही छोडे। समस्त मंत्रीगण और उनका स्टाफ प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सामूहिक रूप से सभी बैठक स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंत्रियों के व्यक्तिगत वाहन, पायलट और फॉलो वाहन जैसी सुविधाएं मुख्यमंत्री निवास में ही रोक दी गई।

वरिष्ठ अधिकारी अपने वाहनों के बजाय ई-बस से हुए रवाना

मंत्रिपरिषद बैठक में सम्मिलित होने वाले वरिष्ठ अधिकारीगण भी अपने वाहनों को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छोड़कर प्रातः 10 बजे इलेक्ट्रिक बस से सामूहिक रूप से जगदीशपुर बैठक स्थल पहुंचें। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उस सोच को परिलक्षित करती है, जिसके अंतर्गत शासन के हर स्तर पर सादगी, मितव्ययिता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है।

जनजातीय नायकों और सुशासन पर केंद्रित रही प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री निवास से चली ई-बसों के प्रति राजधानी वासी विशेष रूप से उत्सुक रहे, कई स्थानों पर ई-बसों पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में पातरा पुल, लांबाखेड़ा और जगदीशपुर में प्रवेश पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जगदीशपुर पहुंचने पर विधायक श्री विष्णु खत्री ने अंग वस्त्रम से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रवेश द्वार पर तिलक कर अभिवादन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जगदीशपुर दुर्ग में लगाई गई धरोहर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय कलाकारों से संवाद भी किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के जनजाति नायकों सहित सुशासन और शौर्य के पर्याय शासकों और राष्ट्रभक्तों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

==========

प्राथमिक चिकित्सा, साइबर सुरक्षा और सेवा भावना का दिया संदेश
जूनियर रेडक्रॉस प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से किया सम्मानित

मंदसौर। जूनियर रेडक्रॉस द्वारा आयोजित प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, साइबर जागरूकता अभियान एवं विभिन्न छात्र प्रतियोगिताओं का समापन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिंज थीं। अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि डॉ. आशीष खिमेसरा, शासकीय उत्कर्ष विद्यालय के प्राचार्य के.सी. सोलंकी, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद उमर शेख, सहप्रभारी करण भाटी, इस्तखार खान, प्रशिक्षण प्रभारी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मांगीलाल गौड़ तथा जिला सचिव सलमा शाह उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर रंगोली, चेयर रेस, 100 मीटर दौड़, निबंध लेखन एवं पर्यावरण विषयक निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मंदसौर सिटी कोतवाली की उपनिरीक्षक उमा गर्ग एवं उपनिरीक्षक विजय कुमार पुरोहित ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आरक्षक शेयर गुर्जर एवं जितेंद्र भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, गौतम कुमार आर्य, संजय प्रधान, धीरज गोस्वामी, रोहिणी सिंह चौहान, जगदीश पाल्या, रश्मि जैन, नवलराम माली, आशा मांखीजा, रानू श्रीवास्तव, अनीता सिंगार, मोहनलाल डोरा, कैलाश सूर्यवंशी, मनोहरलाल शर्मा, मोहम्मद जफर कुरेशी एवं प्रवीण बोरीवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

=====

मां गार्डन में एक पैड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
म.प्र. जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर नवांकुर सखियों ने पर्यावरण स्वैच्छिकता शपथ दिलाई
मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत विकासखंड मंदसौर के मंदसौर सेक्टर में जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था जन एवं सस्कृति विकास समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, गुजरदा एवं नौगांवा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत देव डुगंरी माता मंदिर परिसर स्थिम मां गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को स्वैच्छिकता की शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य बंशी लाल राठौर सांसद प्रतिनिधी, मंण्डल महामत्री, मौजुद रहे। जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट के दिशा निर्देश मे नवाकुंर, अशोक राठौर सचिव जन एवं सस्कृति विकास समिति, अंबालाल मेघवाल घटावदा, अजय जटिया एवं श्याम लाल मीणा, गुजरदा, अंबालाल मीना, भव्या तिवारी, दिव्यांशी एवं नगर वन योजना के इंचार्ज नरेन्द्र कुमार मालवीय,  उपस्थित रहे। मुख्य अतिथी बंशी लाल राठौर अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पौधारोपण करने, लगाए गए पौधों का संरक्षण करने तथा समाजहित में स्वैच्छिक सेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों को स्वैच्छिकता की शपथ भी दिलाई। नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक राठौर डोरना ने किया तथा आभार प्रदर्शन भव्या तिवारी ने किया।

=======

शा.उ.मा.वि.करजू में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

करजू। शा.उ.मा.वि.करजू में शासन की योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण गोपाल पाटीदार भाजपा मंडल अध्यक्ष मगरा माताजी करजू क्षेत्र संजय पाटीदार भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष,घनश्याम राठौर भाजपा मण्डल महामंत्री ,सरपंच कंकु बाई ग्राम पंचायत करजू,पर्वत सिंह आंजना शिक्षा समिति सदस्य के कर कमलो से संस्था के प्राचार्य बीएल पाटीदार के सानिध्य में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में हर्ष पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 16 विद्यार्थियों को साइकिल का लाभ प्राप्त हुआ। सभी पात्र 16 विद्यार्थियों को साइकिल के साथ एक एक पौधा जामुन का भी प्रदान किया गया ।   जिसे वह अपने खेत पर एक पेड़ मां के नाम रोपित कर उसकी देखभाल करेंगे ।  कार्यक्रम का संचालन उ.मा. शि.देवेन्द्र शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य महेंद्रसिंह चौहान ने व्यक्त किया।

=======

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

  • मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026″ के विधेयक का अनुमोदन
  • “मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026” का अनुमोदन
  • “मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026” का अनुमोदन
  • “मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026” का अनुमोदन
  • मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 का अनुमोदन
  • मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन
  • मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन
  • मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन
  • मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन
  • प्रदेश में 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए 898.96 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंदसौर 19 जुलाई 2026 / मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया।मंत्रिपरिषद ने 8 अन्य विधेयकों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने के लिए भी अनुमोदन किया । मंत्रि-परिषद के एक अन्य निर्णय में प्रदेश के 73 अस्पतालों के उन्नयन को भी मंजूरी दी गई है।मंत्रिपरिषद ने इस कार्य के लिए 898 करोड़ 96 लाख रुपए भी स्वीकृत किए हैं ।

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने समानता और न्याय की भावना को समर्पित “मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन किया। साथ ही आवश्यक संवैधानिक एवं प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूर्ण कर मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया।

“मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026” का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने “मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026” का अनुमोदन किया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया।

“मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026” का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने “मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026” का अनुमोदन किया। विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया गया।

“मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026” का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने “मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026” का अनुमोदन दिया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग को अधिकृत किया गया।

मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 (निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु भूमि, निर्मित क्षेत्र तथा विन्यास निधि के प्रावधान से छूट दिया जाना) का अनुमोदन दिया।

मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में विधेयक को प्रस्तुत करने और स्वीकृत कराने की अग्रिम कार्यवाही हेतु लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।

मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधासभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया।

मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए श्रम विभाग को अधिकृत किया गया।

मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को अधिकृत किया गया।

प्रदेश में 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए 776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के नागरिकों को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सहज एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 73 उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल में उन्नयन के लिए 776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।

मंत्रि-परिषद ने 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन 6-बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में और 7 संस्थाओं को 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन को मंजूरी दी। इन संस्थाओं में 1600 नियमित एवं 71 संविदा के नवीन पदों के सृजन तथा कुल 560 व्यक्तियों को आउटसोर्सिंग एजेन्सी के माध्यम से कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस पर प्रति वर्ष 122.83 करोड़ रुपए के व्यय की भी मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की है।स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थापना और उन्नयन से क्षेत्र की जनता तथा आस-पास के क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी ।

=======

अमानक उर्वरक बेचने पर विक्रेता एवं कंपनी के विरुद्ध एफआईआर

मंदसौर 19 जुलाई 2026/ जिले में कृषि विभाग ने अमानक आदान विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक उर्वरक विक्रेता एवं एक कंपनी के विरुद्ध FIR दर्ज कराई है। वही नियम विरुद्ध कारोबार करने के लिए दो उर्वरक विक्रेता, दो कीटनाशक विक्रेता एवं दो बीज विक्रेताओं के लाइसेंस भी निलंबित किए हैं। 6 लाइसेंस निलंबित होने एवं एक विक्रेता तथा कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कृषक हितों के विरुद्ध कार्य करने वालों को चेतावनी जारी की गई है उपसंचालक कृषि श्री रविंद्र मोदी ने बताया कि जैसे ही फसल का मौसम आरंभ होता है एवं आदानों की मांग जोर पकड़ती है ऐसे में मौके का फायदा उठाकर बाजार में अमानक आदानों के विक्रय की संभावना बढ़ जाती है। विभाग इस बात से पूर्व से भली-भांति परीक्षित है इसलिए इस वक्त निगरानी का कार्य तेज कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले के भानपुरा इंस्पेक्टर श्री गुलाब सिंह चौहान ने मे.माही कृषि फर्टिलाइजर चंबल चौराहा भानपुरा एवं कंपनी मे.सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड सूरत गुजरात के विरुद्ध अमानक उर्वरक विक्रय करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। जिले में विभिन्न स्थानों पर छह विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जिले में 352 बीज के एवं 276 और उर्वरक के नमूने लिए गए हैं जिन्हें प्रदेश की विभिन्न प्रयोगशालाओ में विश्लेषण हेतु भेजा गया है। यह सघन कार्यवाही पूरे सीजन भर जिले में संचालित रहेगी ताकि कृषकों को उत्तम गुणवत्ता के कृषि आदान प्राप्त हो सके।

=========

राज्य स्तरीय अधिकारी द्वारा विकासखण्ड भानपुरा का भ्रमण किया गया

मिशन गतिविधियों की समीक्षा की गई

मंदसौर 19 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, भोपाल के निर्देशानुसार विगत17 एवं 18 जुलाई को राज्य कार्यालय से प्रभारी सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री नेमचंद यादव द्वारा जिले के विकासखण्ड भानपुरा का दो दिवसीय भ्रमण किया गया उनके साथ श्री अनिल कुमार मरावी, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला पंचायत मंदसौर , श्रीमती फौजिया करीम जिला प्रबंधक, एवं श्रीमती गोरा ठाकुर जिला प्रबंधक जिला पंचायत मंदसौर उपस्थित रहीं।

भ्रमण के प्रथम दिवस विकासखण्ड भानपुरा के ग्राम दुधाखेड़ी स्थित भारत माता संकुल स्तरीय संगठन में सीएलएफ पदाधिकारियों, ग्राम संगठन पदाधिकारियों, स्व-सहायता समूह की सदस्याओं एवं सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्व-सहायता समूहों की नियमित बैठक, बचत एवं आंतरिक ऋण, बैंक लिंकेज, सीसीएल एवं मुद्रा ऋण, सक्षम ऐप पर बेसलाइन सर्वे, लोकोस पोर्टल तथा अन्य मिशन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके उपरांत ग्राम अंतरालिया सहित अन्य ग्रामों का क्षेत्रीय भ्रमण कर समूहों की गतिविधियों, अभिलेखों एवं आजीविका कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा महिला सदस्यों से संवाद स्थापित कर आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

18 जुलाई को विकासखण्ड भानपुरा में मिशन के समस्त विकासखण्डीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्व-सहायता समूहों की प्रगति, बैंक लिंकेज, सीसीएल एवं मुद्रा ऋण, लोकोस पोर्टल एवं अन्य एमआईएस प्रविष्टियाँ, सक्षम ऐप पर बेसलाइन डेटा प्रविष्टि, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठनों की गतिविधियों सहित विभिन्न मिशन कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति, नियमित क्षेत्र भ्रमण, अभिलेखों का अद्यतन संधारण, बैंक लिंकेज एवं वित्तीय समावेशन कार्यों में प्रगति लाने, लोकोस पोर्टल एवं अन्य एमआईएस प्रविष्टियों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा सक्षम ऐप पर शत-प्रतिशत बेसलाइन डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठनों को सुदृढ़ बनाने, सामुदायिक संस्थाओं की नियमित बैठकों का प्रभावी संचालन तथा मिशन गतिविधियों के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा सामुदायिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने, महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}