दलौदामंदसौर जिला
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदावता में सायकल वितरण, वृक्षारोपण एवं गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम सम्पन्न

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदावता में सायकल वितरण, वृक्षारोपण एवं गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम सम्पन्न
नंदावता। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदावता में सायकल वितरण, वृक्षारोपण , एवं गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम जनपद पंचायत सदस्य भगत गामी के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य वजेराम बामनिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मां सरस्वती के पूजन पश्चात् अतिथियों ने शासन की छात्र हितकारी जानकारी दी। गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला, एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सचिव हरीश नलवाया , समरथ पाटीदार,रामरतन कुमावत, दुर्गा लाल सेन, शम्भू सिंह खरवर, कंवर लाल प्रजापति, कैलाश पाटीदार, मनोहर झावा, चन्द्र शेखर हलकारा, निलेश मकवाना, हीरालाल मालवीय, श्रीमती पूजा शर्मा, दिलीप कुमावत आदि उपस्थित थे।



