मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 19‌ जुलाई 2026 रविवार

//////////////////////////////////////

पोलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु संस्‍था स्‍तर पर काउंसलिंग (सीएलसी) काउंसलिंग प्रारंभ

इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी 12 अगस्‍त तक पंजीयन कराए

मंदसौर 18 जुलाई 26 / शिवशंकर शर्मा शा. पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर प्राचार्य द्वारा बताया गया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त, तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में त्रिवर्षिय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में कांउसलिंग के केन्‍द्रीयकृत चरण उपरांत रिक्‍त रह गई सीटों के लिए प्रवेश संस्‍था स्‍तर की काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्‍यम से प्रवेश आरंभ हो चुके है, 12 अगस्‍त 2026 तक प्रत्‍येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपना पंजीयन संस्था में उपस्थित होकर अथवा ऑनलाईन रजिस्‍ट्रेशन करवा सकते है।

इस महाविद्यालय में 04 ब्रांच कमशः कम्प्युटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित है। विद्यार्थी मनचाही ब्रांच में पंजीयन के लिए 10वीं पास अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा अपना पासपोर्ट साईज का फोटो साथ लेकर आए। संस्था में प्रवेश संबंधित जानकारी के लिए प्राचार्य प्रवेश शाखा प्रभारी श्री आकाश तिवारी मो.नं. 7987519842 और श्री पुलकित जोशी मो.नं. 9424033264 से संपर्क किया जा सकता है । संस्था में प्रवेशित पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार फीस में छुट और छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।

===========

धारा 49 की बाध्यता समाप्त करने के कारण पेंशनर्स में प्रसन्नता की लहर – बी एस सिसोदिया

मन्दसौर। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय धारा 49 के कारण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनर्स को समय से डीए प्राप्त नहीं हो पाता था। जिसके कारण दोनों प्रदेशों के मिलाकर करीब 6 लाख पेंशनरों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। किंतु छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभिन्न पेंशनर्स  संगठनों के द्वारा इस मांग को जीवित रखा गया परंतु भारतीय मजदूर संघ की पेंशनर्स इकाई सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्य प्रदेश के अथक प्रयासों से तथा मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के विशेष आग्रह पर दोनों सरकारों के बीच में आपसी सहमति संपन्न हुई तथा धारा 49 की बाध्यता समाप्त से कर दी गई।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए मंदसौर जिले के जिला संयोजक बी.एस. सिसोदिया ने कहा कि इस निर्णय के लिए मध्य प्रदेश सरकार धन्यवाद की पात्र है तथा सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी पेंशन महासंघ मंदसौर के समस्त पेंशनर की ओर से सरकार का तथा मंदसौर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा एक अशासकीय संकल्प के पारित करने से इस मांग को जो बल प्रदान किया गया है उसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।
इस दिशा में सराहना करते हुए श्री बीएस सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री एवं मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा के विधायक श्री जगदीश देवड़ा के योगदान को भी सदैव याद रखा जाएगा।

==========

गो-भैंसवंशीय पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुँहपका टीकाकरण 15 सितम्‍बर तक होगा

मंदसौर 18 जुलाई 26 / पशु पालन एवं डेयरी विभाग उप सचांलक द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी – एफएमडी ) योजना के अंतर्गत जिले के समस्त गो-भैंसवंशीय पशुओं में खुरपका-मुँहपका टीकाकरण कार्यक्रम 15 सितम्‍बर 2026 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 4 माह से अधिक आयु के समस्त गो-भैंसवंशीय पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुँहपका टीकाकरण किया जाएगा।

खुरपका-मुँहपका बीमारी होने पर पशुओं के मुंह में छाले एवं खुरों में घाव हो जाते हैं। दुधारू पशुओं में दूध देने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे पशु पलकों को आर्थिक नुकसान होता है। बीमारी बढ़ने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है। संक्रमंक बीमारी एक पशु में होने पर पूरे ग्राम के पशुओं को प्रभावित करती है। बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय पशुओं का टीकाकरण ही है। पशुपालक अपने ग्राम के निकटस्‍थ पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर अपने संपूर्ण ग्राम में टीकाकरण करवाएं।

======

वात्सल्य पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन

साक्षात्कार, लिखित परीक्षा एवं शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
मंदसौर। शहर के प्रतिष्ठित वात्सल्य पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इस वर्ष परिषद के चयन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं गुणात्मक बनाते हुए विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार, लिखित परीक्षा तथा उनके पिछले शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, जिम्मेदारी निभाने की क्षमता, अनुशासन, संवाद कौशल एवं शैक्षणिक उपलब्धियों का समग्र मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन करते हुए सहभागिता की। विद्यालय के अजंता, नालंदा, साँची तथा तक्षशिला सदनों के लिए कैप्टन एवं वाइस कैप्टन का चयन भी इसी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। विभिन्न कक्षाओं और उनके अलग अलग सेक्शन में हेड बाय, वॉइस हेड बाय, हेड गर्ल, वॉइस हेड गर्ल सहित अन्य पदों पर विद्यार्थी चयनित हुए। इसके साथ ही विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजनों के संचालन हेतु मुख्य छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। इसके बाद नियमानुसार पदाधिकारी बने छात्रों ने शपथ भी ग्रहण की। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, प्रबंधन, शिक्षकगण एवं वात्सल्य परिवार उपस्थित रहा।
 हेड बॉय की बात करें तो हेड बाय भाविक अग्रवाल, वायस हेड बाय पर्व पारिख, हेड गर्ल रूपल मेहता, वायस हेड गर्ल दृष्टी कटारिया, जुनियर हेड बाय दक्ष पांडे, जुनियर हेड गर्ल अनविक बोराना चयनित हुए। कल्चर इंचार्ज के रूप में वेदांशी सेनी, जिज्ञिसा गोयल का चयन हुआ, प्रिंट एवं मीडिया इंचार्ज के रूप में शिविन जोशी और वेदिक मंत्री निर्वाचित हुए स्पोर्ट इंजार्च के रूप में रोनक कुमावत और चित्रा राठौर और रिद्धी लालवानी, कुश सिंहल डिसिप्लीनरी इंचार्ज बने। लिटरेचर इंजार्च पूर्वांशी प्रधान और प्रभात परिहार बने। हाउस सिस्टम की बात करे तो अजंता गु्रप में केप्टन हेमांद्री चन्द्रावत, वाईस केप्टन कृष्णा मेहता, जुनियर केप्टन क्रिष्टी जेवानी, बने, इस गु्रप में परफेक्ट की बात करें तो केशिका वेद, संयम जैन, रोहिनी चौहान, रोमिल देवड़ा चयनित हुए। नालंदा गु्रप में केप्टन आदित्य सोनी, वाईस केप्टन चिराग राठौर, जुनियर केप्टन कनक मोटवानी चयनित हुए । इस गु्रप में परफेक्टस के रूप में कबिर देवाल, भव्या चौहान और अभिनव का चयन हुआ। सांची गु्रप की बात करें तो केप्टन टिया शर्मा, वाईस केप्टन चित्रांश आंजना और जुनियर केप्टन आरची बाहेती, इस गु्रप में परफेक्टस के रूप में अनाया सोमानी, लविक्षा तेजवानी, परिधी सारसिया, और दिव्यांश भारद्वाज को चुना गया। तक्षशिलाा गु्रप की बात करें तो इसमें केप्टल निष्टा व्यास, वाईस केप्टन सानवी कुमावत, जुनियर केप्टन साक्षी शक्तावत का चयन हुआ। परफेक्टस के रूप में भव्या परमार, देविका गिरासिया, आराध्या मारू और भाविका चौबे का चयन हुआ।
=========
स्व. प्रेमचंद बाकलीवाल के  लायंस क्लब को  प्राप्त हुए नेत्रदान

मंदसौर। मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए श्री प्रेमचंद बाकलीवाल के देवलोकगमन उपरांत उनके परिजनों ने लायंस क्लब मंदसौर के माध्यम से नेत्रदान कराकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। लायंस क्लब मंदसौर को इस नवीन सत्र में यह पहला नेत्रदान प्राप्त हुआ।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. किशोर शर्मा ने सफलतापूर्वक नेत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया संपन्न की। नेत्रदान से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर लायंस क्लब मंदसौर के अध्यक्ष डॉ. के. सी. श्रीमाल, सचिव मयूर सुराना, प्रोजेक्ट चेयरमैन सीए विकास भंडारी एवं भरत कोठारी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के इस महान एवं साहसिक निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेत्रदान किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी की अंधेरी दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है।
लायंस क्लब मंदसौर ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी नेत्रदान के प्रति जागरूक बनें तथा अपने परिवार के साथ इस विषय पर चर्चा कर मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संकल्प लें। मृत्यु अंत नहीं, नेत्रदान के माध्यम से किसी के जीवन में नई रोशनी की शुरुआत है।

=========

पूज्य आचार्य श्री अशोक सागर सूरीश्वरजी म.सा. का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश  आज 19 जुलाई को

भव्य सामैया, नवकारसी, धर्मसभा, मांगलिक प्रवचन एवं स्वामीवात्सल्य का होगा आयोजन

मंदसौर। श्री संघ की आज्ञा से परम पूज्य गुरु भगवंतों का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आज रविवार, 19 जुलाई 2026 (आषाढ़ सुद 6) को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ श्री आर्यरक्षित सुरी जैन तीर्थ धाम (देवमंदिर), पशुपतिनाथ मंदिर के पास, मंदसौर में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर नगर में भव्य सामैया (प्रवेश शोभायात्रा), नवकारसी, धर्मसभा, मांगलिक प्रवचन एवं स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन अवसर के लाभार्थी स्व. श्री कुशालचंद, श्रीमती अमृत एवं श्री बापूलाल की पुण्य स्मृति में श्रीमती सुमन खमेसरा, अभिलाषा धर्मेंद्र खमेसरा, निधि चेतन खमेसरा, पुत्री दामाद नेहल-शुभमजी धींग एवं समस्त खमेसरा परिवार, मंदसौर द्वारा गुरु भगवंतों के मंगल प्रवेश, नवकारसी, स्वामीवात्सल्य एवं ष्जय जिनेन्द्रष् के धर्मलाभ का सौभाग्य प्राप्त किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8 बजे नवकारसी होगी। इसके पश्चात प्रातः 8.30 बजे माहेश्वरी धर्मशाला, नयापुरा रोड से गुरु भगवंतों का भव्य सामैया (प्रवेश शोभायात्रा) निकलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएँ एवं समाजजन श्रद्धापूर्वक सहभागी बनेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे देवमंदिर में गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश होगा। प्रवेश के पश्चात धर्मसभा एवं मंगलिक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे स्वामीवात्सल्य का आयोजन श्री आर्यरक्षित सुरी जैन तीर्थ धाम (देवमंदिर), पशुपतिनाथ मंदिर के पास, मंदसौर में होगा। आयोजक परिवार ने समस्त समाजजनों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु भगवंतों के चातुर्मासिक मंगल प्रवेश को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएँ तथा धर्मलाभ प्राप्त करें।
=======
वर्षो बाद हो रहें मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी परस्पर सहकारी साख संस्था के चुनाव, पशुपतिनाथ पैनल मैदान में

मंदसौर। विद्युत कम्पनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने वाली संस्था मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी परस्पर सहकारी साख संस्था मर्यादित, मंदसौर के संचालक मंडल के चुनाव वर्षो बाद हो रहे है।
इस बार चुनावी मैदान में पशुपतिनाथ पैनल उतरी है तो मतदाताओं का मत रूपी आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लगातार सम्पर्क करने में लगे है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी परस्पर सहकारी साख संस्था मर्यादित, मंदसौर के संचालक मंडल का चुनाव दिनांक 22 जुलाई 2026, बुधवार, अमरशांति वाटिका, लाल घाटी रोड़, संजीत नाका, मन्दसौर पर संपन्न होगा । इस चुनाव में कुल 11 संचालक चुने जाएंगे और यही 11 सदस्य मिलकर संस्था के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। एकाधिकार के कई वर्षों पश्चात चुनाव पैनल सिस्टम से हो रहा है।
पशुपतिनाथ पैनल में दीपक गुजराती, जगदीश सेठिया, दिलीप धाकड़, मनीष नागदा, नरेन्द्र पाटीदार, शुभम मिश्रा, संदीप शक्तावत, सुनील कुमार सिंह, मनीषा ग्वाला, नेहा पुरी, घनश्याम कमलवा चुनावी मैदान में है। उम्मीदवारों ने मतदाताओं से विशेष निवेदन किया है कि 22 जुलाई को ड्यूटी / काम से समय निकालकर मतदान केंद्र अवश्य पधारें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}