दलौदामंदसौर जिला

दलौदा में बैंक ऑफ इंडिया शाखा ने मनाया किसान दिवस


किसानों का सम्मान कर फलदार पौधे वितरित किए, बैंक की योजनाओं की दी जानकारी
दलौदा। “कड़ी धूप में जो उम्मीद बोता है, वही हमारा अन्नदाता कहलाता है।” इसी भाव के साथ 18 जुलाई किसान दिवस के अवसर पर शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा दलौदा द्वारा किसान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, महिला किसान एवं वरिष्ठ किसानों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फलदार पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक प्रतीक कुमार सिंह ने कहा कि किसान दिवस किसानों के अथक परिश्रम और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ बैंकिंग सेवाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने किसानों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी।
इस अवसर पर किसान रामलाल तेली ने कहा कि बैंक द्वारा समय पर ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को काफी सहायता मिली है।
किसान राजमल पाटीदार ने कहा कि बैंक ने “रिश्तों की जमा पूंजी” के अपने स्लोगन को सार्थक करते हुए किसानों के साथ विश्वास और सहयोग का रिश्ता कायम किया है। वहीं किसान मुकेश पाटीदार ने बैंक द्वारा किसानों को प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान बैंक स्टाफ द्वारा किसानों को नीम, आंवला, जायफल, सीताफल, अनार, आम, चीकू, गुलमोहर, बादाम, नींबू एवं संतरा सहित विभिन्न फलदार एवं उपयोगी पौधे वितरित किए गए। बैंक स्टाफ ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने खेतों की मेड़ों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें तथा भविष्य में इन पौधों से अतिरिक्त आय का लाभ भी प्राप्त करें।
कार्यक्रम के अंत में स्टाफ अधिकारी राकेश मीणा ने सभी अतिथियों, किसानों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम प्रभारी एवं संचालक मुकेश पाठक सहित बैंक स्टाफ की ओर से श्रीमती नीलम राठौर, अंगुरबाला तोमर, राकेश मीणा, गोपाल परमार, राधेश्याम, अंबालाल माली, रानी मालवीय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दलौदा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इनमें महिला किसान श्रीमती सोहनबाई तखत सिंह सहित देवराम पाटीदार, दुर्गालाल पाटीदार, लीलाशंकर पाटीदार, राधेश्याम शर्मा, ओंकारलाल तेली, राजमल पाटीदार, तेजराम मीणा, राधेश्याम त्रिवेदी, हरिप्रसाद पाटीदार, दिनेश केलवा, राजेंद्र सिंह, शंकरलाल पाटीदार, भेरूलाल माली सहित करीब 100 किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}