मुंबई महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंची शामगढ़, नपा अध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत

मुंबई महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंची शामगढ़,नपा अध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत
शामगढ़।मुंबई महिला आयोग की अध्यक्ष मनाली दवासे के आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष के साथ महिला विकास और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुंबई महिला आयोग की अध्यक्ष मनाली दवासे का शामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी युवा नेता अंकित यादव मंडल उपाध्यक्ष दिनेश खाती पटेल राहुल पाटीदार (गरोठ)ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान श्रीमती यादव ने गरिमामयी उपस्थिति का सम्मान करते हुए उन्हें स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराया
ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और विकास कार्यों पर चर्चा
नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव ने मुंबई महिला आयोग की अध्यक्ष को शामगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित ऐतिहासिक व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की जानकारी दी। उन्होंने मां महिषासुर मर्दिनी देवी की पावन नगरी के धार्मिक महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने शामगढ़ नगर में वर्तमान में चल रहे विभिन्न जनहित और विकास कार्यों से भी अवगत कराया।
महिला सशक्तिकरण पर संवाद
दौरे के मुख्य एजेंडे के तहत श्रीमती मनाली दवासे और श्रीमती कविता नरेंद्र यादव के बीच महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और उनके विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
अंत में, उन्होंने शामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष और स्थानीय नागरिकों द्वारा मिले इस स्नेहपूर्ण और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।


