चांदनी ने वायु सेना में दूसरा स्थान और नीरज पुलिस में चयनित होकर बनें शामगढ़ का गौरव

नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने दोनों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया सम्मानित
शामगढ़। नगर की दो प्रतिभाओं ने पूरे प्रदेश में शामगढ़ का नाम रोशन किया है। वायु सेना (Air Force) में पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली चांदनी देवड़ा और कड़े संघर्ष के बाद मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित हुए नीरज सोलंकी का नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान:-चांदनी देवड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर वायु सेना परीक्षा में पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रचा है।
देश भक्त परिवार:- चांदनी, रॉयल एकेडमी के संचालक व पूर्व सैनिक श्री श्रवण सिंह देवड़ा की सुपुत्री हैं। श्री देवड़ा स्वयं रॉयल एकेडमी के माध्यम से सैकड़ो युवाओं को भारतीय सेना अग्नि वीर पुलिस रेलवे एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं
सेना को समर्पित परिवार:– श्री देवड़ा का पूरा परिवार भारत माता की सेवा में समर्पित है। परिवार के चार भतीजे पहले से ही भारतीय सेना में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, और अब बिटिया चांदनी वायु सेवा में जाकर इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी।
परिस्थितियों को दी मात: -नीरज सोलंकी साधारण परिवार, असाधारण लक्ष्य: वार्ड क्रमांक 12 के निवासी नीरज सोलंकी, श्री गोविंद सोलंकी के सुपुत्र हैं।
संघर्ष की मिसाल हे पिता श्री गोविंद सोलंकी की एक छोटी सी टेलरिंग (सिलाई) की दुकान है। आर्थिक रूप से कमजोर और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नीरज के मन में देश सेवा का जुनून था। उन्होंने अपने अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प से पुलिस सेवा में चयन पाकर यह मुकाम हासिल किया है। नीरज जल्द ही इंदौर या अन्य शहर में पोस्टिंग (GRP )के बाद देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करेंगें।इस गौरवमयी उपलब्धि पर नगर परिषद अध्यक्ष ने दोनों युवाओं का पुष्पहार, शॉल और श्रीफल प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि चांदनी देवड़ा और नीरज सोलंकी की यह सफलता शामगढ़ के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और देश सेवा करने की प्रेरणा देगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र राजू भाई यादव युवा नेता अंकित यादव सभापति बंटी अश्क सिंटू धमोनिया फारुख मेव नवीन फरक्या पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार धीरज संघवी एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ विशाल शर्मा दीपू राठौड मंडल उपाध्यक्ष दिनेश खाती पटेल राजू कुशवाह गोपाल जोशी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मनोज चौधरी उमेश सिंह जादौन रोहित विश्वकर्मा सुदामा राठौर अमित चौधरी एवं अन्य कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



