समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 02 जून 2026 मंगलवार

///////////////////////////
संबल योजना के अनुग्रह सहायता प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण
जून माह से सभी विकास खंडों में शुरू होगा राहगीर अभियान
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर 1 जून 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संबल पंजीयन अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि से संबंधित लंबित प्रकरणों का सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में जर्जर भवनों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया जाए। जर्जर भवनों में विद्यार्थियों को न बैठाया जाए और न ही वहां शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएं। साथ ही स्कूल भवनों के आवश्यक मरम्मत एवं मेंटेनेंस कार्य समय पर कराए जाएं। सभी नगरीय निकायों को भी अपने क्षेत्र के जर्जर भवनों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार उन्हें ध्वस्त (डिस्मेंटल) करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जून माह से जिले के सभी विकासखंडों में राहगीर अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु सभी एसडीएम को आवश्यक तैयारियां करने तथा पटवारियों को प्रशिक्षित कर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरण जो निर्धारित समय-सीमा के बाद निराकृत किए गए हैं, उनमें संबंधित अधिकारियों पर प्रति प्रकरण 5 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। फोटो संलग्न
=========
जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन 4 जून को सीतामऊ में
युवाओं को रोजगार एवं व्यवसाय लोन प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी
मंदसौर 1 जून 26 / जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि म.प्र. शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 4 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शासकीय आईटीआई सीतामऊ जिला मंदसौर में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जाएगा। इस युवा संगम मेले के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा। साथ ही, जिला रोजगार कार्यालय मंदसौर द्वारा युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले के दौरान युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु व्यवसाय प्रारंभ करने की लोन प्रक्रिया एवं संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले में उपस्थित होकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
==========
मंदसौर में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती/ अभिमत 8 जून तक प्रस्तुत करें
मंदसौर 1 जून 26 / मंदसौर नगर तहसीलदार द्वारा बताया गया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंदसौर द्वारा मंदसौर में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 299 रकबा 1.340 हेक्टेयर भूमि पर स्ट्रीट फूड हब निर्माण हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। स्ट्रीट फूड हब निर्माण के लिए अभिमत 8 जून 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है।
================
मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्य 3 जून से 5 जून तक मंदसौर प्रवास पर रहेंगे
मंदसौर 1 जून 26 / मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा एवं सदस्य श्रीमती सोनम निनामा 3 जून 2026, 4 जून 2026 व 5 जून 2026 को मंदसौर प्रवास पर रहेंगे।
तय कार्यक्रम अनुसार मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्य 3 जून 2026 को दोपहर 1:30 बजे निमच से प्रस्थान कर मंदसौर आयेंगे। मंदसौर आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 4 जून 2026 को मंदसौर जिले में संचालित शासकिय व अशासकिय संस्थाओं का निरिक्षण एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 5 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे मंदसोर से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
=======
कृषि कार्य में मृत्यु होने पर 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंदसौर 1 जून 26 / मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 4(01) के तहत कृषि कार्य में कृषि यत्रों का उपयोग करते हुए दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग भग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।
सेमलीकांकड़ निवासी जगदीश कुमावत की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस कुशालबाई को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
==========
मलेरिया निरोधक माह जून के अंर्तगत अंर्तविभागीय समन्वय बैठक संपन्न
मंदसौर 1 जून 26 / जून माह मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाना है। भारत सरकार द्वारा मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक रखा गया है। अतः जिले से लेकर विकासखंड स्तर तक मलेरिया को समूल नष्ट करने के उद्धेश्य से मलेरिया निरोधक माह मनाया जायेगा। विभिन्न जागरूकता अभियान चलाऐं जाएगें।
बीमारी आने के पूर्व आमजन में जागरूकता फैलाना है। इस उद्धेश्य से मलेरिया अंर्तविभागीय बैठक कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग की अध्यक्षता में समपन्न हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा हाई रिस्क क्षैत्रों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी विभागों द्वारा सहयोग की अपील की गई। जिससे इसके मूल उद्धेश्य को प्राप्त किया जा सकें।
==============
कर चोरी, फर्जी बिलिंग को रोकेगा इंफोर्मेशन मॉड्यूल : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
वाणिज्यिक कर विभाग के “इन्फॉर्मेशन मॉड्यूल” का हुआ शुभारंभ
मंदसौर 1 जून 26 / उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि विभाग द्वारा प्रारंभ किये गये इंफॉर्मेशन मॉड्यूल से वित्तीय चोरी को रोका जा सकेगा। इसका लाभ प्रदेश को राजस्व वृद्धि में मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों को इंफोर्मेशन मॉड्यूल के निर्माण और शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि मॉड्यूल की बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएं।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि राज्य में कर अपवंचन की रोकथाम, राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये “इन्फॉर्मेशन मॉड्यूल” विकसित किया गया है। यह मॉड्यूल कर चोरी, फर्जी बिलिंग, बिना बिल के व्यापार, अवैध गोदाम, कर संबंधी अनियमितताओं एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सीधे विभाग तक सुरक्षित एवं सरल माध्यम से उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करेगा।
मॉड्यूल से प्राप्त सूचनाओं का विभाग द्वारा विश्लेषण एवं सत्यापन किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त सूचनाओं के निराकरण की स्थिति एवं विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध डैशबोर्ड के माध्यम से साझा की जाएगी। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी।
नागरिकों द्वारा प्रदान की गई उपयोगी एवं तथ्यात्मक जानकारी राज्य के राजस्व संरक्षण, कर अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण तथा कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री अनय द्विवेदी ने अपील की है कि नागरिक राज्यहित में इस मॉड्यूल का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा कर अपवंचन की रोकथाम एवं राजस्व वृद्धि में सहभागी बनें। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से राज्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यापारिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा तथा शासन की विकासात्मक योजनाओं के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। विस्तृत जानकारी के लिये लिंक mptax.mp.gov.in पर क्लिक करें।
==================
मोर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर 1 जून 26 / डीएफओ श्री संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि पुलिस थाना नाहरगढ़ से प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम बेटीखेड़ी, तहसील सीतामऊ में त्वरित कार्यवाही की गई। सूचना अनुसार दो व्यक्तियों को राष्ट्रीय पक्षी मोर का अवैध शिकार करते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था।
वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों के कब्जे से एक मृत मोर एवं शिकार में प्रयुक्त एक नग गिलोल जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी करण पिता कैलाश बांछड़ा, उम्र 18 वर्ष एवं प्रकाश पिता मनोहर बांछड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी छोटी बेटीखेड़ी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी प्रकाश पिता मनोहर बांछड़ा को जिला जेल तथा आरोपी करण पिता कैलाश बांचड़ा को बाल सुधार गृह, रतलाम में दिनांक 13 जून 2026 तक निरुद्ध किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।
प्रकरण में विवेचना एवं अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय मोर (Indian Peafowl) वैज्ञानिक नाम Pavo cristatus भारत का राष्ट्रीय पक्षी है तथा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I (भाग-B) के अंतर्गत सूचीबद्ध होकर संरक्षित प्रजाति है। इस संरक्षित वन्यजीव के अवैध शिकार अथवा उससे संबंधित अपराधों पर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 3 से 7 वर्ष तक के कारावास एवं न्यूनतम 25 हजार के अर्थदंड का प्रावधान है।
=============
संबल योजना के अनुग्रह सहायता प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण
जून माह से सभी विकास खंडों में शुरू होगा राहगीर अभियान
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर 1 जून 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संबल पंजीयन अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि से संबंधित लंबित प्रकरणों का सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में जर्जर भवनों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया जाए। जर्जर भवनों में विद्यार्थियों को न बैठाया जाए और न ही वहां शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएं। साथ ही स्कूल भवनों के आवश्यक मरम्मत एवं मेंटेनेंस कार्य समय पर कराए जाएं। सभी नगरीय निकायों को भी अपने क्षेत्र के जर्जर भवनों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार उन्हें ध्वस्त (डिस्मेंटल) करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जून माह से जिले के सभी विकासखंडों में राहगीर अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु सभी एसडीएम को आवश्यक तैयारियां करने तथा पटवारियों को प्रशिक्षित कर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरण जो निर्धारित समय-सीमा के बाद निराकृत किए गए हैं, उनमें संबंधित अधिकारियों पर प्रति प्रकरण 5 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। फोटो संलग्न
===========
जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन 4 जून को सीतामऊ में
युवाओं को रोजगार एवं व्यवसाय लोन प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी
मंदसौर 1 जून 26 / जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि म.प्र. शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 4 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शासकीय आईटीआई सीतामऊ जिला मंदसौर में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जाएगा। इस युवा संगम मेले के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा। साथ ही, जिला रोजगार कार्यालय मंदसौर द्वारा युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले के दौरान युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु व्यवसाय प्रारंभ करने की लोन प्रक्रिया एवं संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले में उपस्थित होकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
=========
शासकीय महाविद्यालय मंदसौर में स्वीकृत हुआ एमबीए और एमसीए कोर्स – नरेश चंदवानी
मंदसौर। शासकीय महाविद्यालय मंदसौर में अब विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्स एमबीए और एमसीए भी कर सकेंगे इसके लिए स्वीकृति 1 जून 2026 सोमवार को उज्जैन से मंदसौर महाविद्यालय को प्राप्त हुई।
मंदसौर शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंदवानी ने बताया कि लम्बी कागजी लड़ाई के बाद मंदसौर को यह उपलब्धि मिली है। अब मंदसौर के कमजोर वर्ग के छात्र छात्राएं भी एमबीए, एमसीए जैेसे प्रोफेशनल कोर्स बेहद नाम मात्र की फीस में करके अपना भविष्य बना सकेगे। श्री चंदवानी ने बताया कि पूर्व में जनभागीदारी के प्रयासों से बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स महाविद्यालय में संचालित हो रहे थे अब मास्टर डिग्री के रूप में एमबीए और एमसीए की स्वीकृति भी मिल गई इससे जिले भर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। अभी दोनों कोर्स के लिए 30 – 30 सीटें आवंटित हुई है।
इस बडी उपलब्धि को देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, आॅल इंडिया काउंसिल आॅफ टेक् नीकल एजुकेशन के चेयरमेन सीतारमण , उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया का बहुत धन्यवाद एवं आभार जिनका इस कार्य में सरहानीय योगदान रहा।
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर,नूतन स्टेडियम में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित,
संंतो का सानिध्य मिलने से अगुणी भी पूज्यनीय हो जाता है – स्वामी सत्यव्रत चैतन्य जी
मंदसौर। पुरूषोत्तम (अधिक) मास के अवसर पर केशव सत्संग भवन, खानपुरा में पुरूषोत्तम (अधिक) मास के शुभ अवसर पर पूज्य पाद स्वामी श्री सत्यव्रत चैतन्य जी नर्मदा तट द्वारा रामचरित मानस का वाचन 1 जून से प्रारंभ किया गया है जो 15 जून तक प्रतिदिन प्रात: 8.30 बजे से 10 बजे तक कथा का वाचन करेंगे।दिनांक 1 जून 2026, सोमवार को रामचरित मानस शास्त्र का वाचन प्रारंभ करते हुए स्वामी श्री सत्यव्रत चैतन्य जी ने बताया कि चंद्रमा में दाग हें, थोडा डेढा है, घटता बढ़ता रहता है लेकिन फिर भी पूज्यनीय है क्योंकि वह देवों के देव महादेव के सिर पर बैठे है महादेव के सिर पर स्थान मिलने से वह पूज्यनीय हो गये। ठीक उसी प्रकार अगुणी, दुराजारी व्यक्ति, अयोग्य व्यक्ति भी जब संतों के सानिध्य में आता है तो वह भी पूज्यनीय बन जाता है। इसलिए सदा संतों का सानिध्य प्राप्त करना चाहिए। आपने कहा कि जब भी मंदिर जाओं मंदिर की मूर्ति में भगवान को देखों और उन्हें महसूस करों यह मत सोचों की हमारे सामने पत्थर की मूर्ति है क्योंकि श्रद्धा और विश्वास बहुत बडी चीज होती है । श्रद्धा और विश्वास के साथ अपने आप को भगवान में खो जाने दो। श्रद्वा और विश्वास के बल पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। आपने बताया कि शास्त्रों के अनुसार श्रद्धा और विश्वास को भगवान शिव और पार्वती का स्वरूप बताया गया है। श्रद्धा अच्छी रखों और भगवान पर विश्वास रखों क्योंकि जिसकी जैसी श्रद्धा होती है उसके वैसे ही काम होते है। केशव सत्संग भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चंद्र सेठिया और सचिव कारूलाल सोनी ने बताया कि 1 जून से स्वामी सत्यव्रत चैतन्य जी नर्मदा तट के द्वारा रामचरित मानस का वाचन प्रारंभ किया गया है। केशव सत्संग भवन ट्रस्ट मंडल ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में प्रवचनों का लाभ लेने का निवेदन किया है।