समाचार मध्यप्रदेश नीमच 02 जून 2026 मंगलवार

बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा आज 02 जून को नीमच प्रवास पर
बाल देखरेख संस्थाओं का होगा निरीक्षण
नीमच, एक जून 2026, मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) निवेदिता शर्मा एवं सदस्य श्रीमती सोनम निनामा उज्जैन से प्रस्थान कर 2 जून को दोपहर 1.30 बजे नीमच आएगी और नीमच में संचालित सस्थाओ का निरीक्षण करेगी।
नीमच जिले का कार्यक्रम: 02 जून 2026, दोपहर 01:30 बजे: जिला नीमच सर्किट/रेस्ट हाउस आगमन।- 02 जून 2026: विभागीय स्टेक होल्डर्स के साथ कार्डिनेशन बैठक एवं जिले में संचालित शासकीय/अशासकीय संस्थाओं का निरीक्षण एवं रात्रि विश्राम। – 03 जून 2026, दोपहर 12:00 बजे: नीमच से मंदसौर के लिए प्रस्थान।
==============
“कर चोरी पर लगेगी डिजिटल लगाम”: उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया वाणिज्यिक कर विभाग के ‘इन्फॉर्मेशन मॉड्यूल’ का शुभारंभ
फर्जी बिलिंग, अवैध गोदाम व बिना बिल व्यापार की सूचना अब सीधे विभाग तक
नागरिक बनेंगे राजस्व प्रहरी
पारदर्शी डैशबोर्ड से मिलेगी कार्रवाई की जानकारी, राजस्व वृद्धि में होगा अहम योगदान
नीमच , 01 जून 2026, उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए “इन्फॉर्मेशन मॉड्यूल” से वित्तीय चोरी को रोका जा सकेगा। इसका सीधा लाभ प्रदेश को राजस्व वृद्धि के रूप में मिलेगा। श्री देवड़ा आज मंत्रालय में वाणिज्यिक कर विभाग के “इन्फॉर्मेशन मॉड्यूल” के शुभारंभ अवसर पर अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
मॉड्यूल के प्रमुख उद्देश्य: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि राज्य में कर अपवंचन की रोकथाम, राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यह मॉड्यूल विकसित किया गया है। यह मॉड्यूल कर चोरी, फर्जी बिलिंग, बिना बिल के व्यापार, अवैध गोदाम, कर संबंधी अनियमितताओं एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सीधे विभाग तक सुरक्षित एवं सरल माध्यम से उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करेगा।
पारदर्शी प्रक्रिया: श्री देवड़ा ने विभाग को मॉड्यूल की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मॉड्यूल से प्राप्त सूचनाओं का विभाग द्वारा विश्लेषण एवं सत्यापन किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त सूचनाओं के निराकरण की स्थिति एवं विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध डैशबोर्ड के माध्यम से साझा की जाएगी। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी।
नागरिकों से अपील: आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री अनय द्विवेदी ने नागरिकों से अपील की है कि राज्यहित में इस मॉड्यूल का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा कर अपवंचन की रोकथाम एवं राजस्व वृद्धि में सहभागी बनें। नागरिकों द्वारा प्रदान की गई उपयोगी एवं तथ्यात्मक जानकारी राज्य के राजस्व संरक्षण, कर अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण तथा कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से राज्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यापारिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा तथा शासन की विकासात्मक योजनाओं के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। विस्तृत जानकारी के लिए लिंक: mptax.mp.gov.in पर क्लिक करें।
=============
सुश्री अंकिता पण्डया को मिला उप संचालक सामाजिक न्याय का अतिरिक्त प्रभार
कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
नीमच 01 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला नीमच एवं रेडक्रास का प्रभार परिवर्तित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा कार्यालयीन आदेश दिनांक 23 सितंबर 2025 द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन को उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला नीमच एवं रेडक्रास का प्रभार सौंपा गया था।
अब उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह प्रभार सुश्री अंकिता पण्डया, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास, नीमच को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ आगामी अन्य आदेश होने तक सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
उल्लेखनीय है, कि सुश्री अंकिता पण्डया वर्तमान में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास के रूप में कार्यरत हैं। अब वे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रास का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगी।
=======
जिला कौशल विकास समिति की बैठक 3 जून को
नीमच 01 जून 2026, जिला कौशल समिति की बैठक कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 3 जून 2026 को दोपहर 3 बजे से आयोजित की जा रही है। आई.टी.आई. नीमच के प्राचार्य ने समिति के सभी सदस्य, विभागों के अधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है
===========
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 8 जून को नीमच आएंगे
नीमच एक जून 2026, म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 8 जून को नीमच आएंगे। संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार आयोग के अध्यक्ष डॉ.सिह 7 जून को कार द्वारा नाथद्वारा से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 7 बजे नीमच सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 8 जून सोमवार को प्रात: 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम मं भाग लेंगे। अपरान्ह 3 बजे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, कलेक्टर, एस.पी.एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। श्री सिह अपरान्ह 3.30 बजे जिला जेल नीमच का निरीक्षण करने के बाद शाम 4.30 बजे जावरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
=========
कलेक्टोरेट में सामुहिक राष्ट्रगॉन एवं वन्दे मातरम का गायन
नीमच एक जून 2026, कलेक्टर कार्यालय नीमच में सोमवार को सामुहिक राष्ट्रगॉन एवं वंदेमातरम का गायन किया गया। राष्ट्रगॉन, म.प्र.गान एवं वन्देमातरम का गायन एडीएम श्री बी.एस.कलेश एवं जिला अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
इस मौके पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रगॉन, वंदे मातरम एवं म.प्र.गॉन का गायन किया। तदपश्चात जून माह में शासकीय कार्यो की शुरूआत की गई।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता विभाग, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
=============
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन
नीमच एक जून 2026, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, चीताखेडा मेन रोड नीमच द्रारा 9 जून से कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण एवं 10 जून 2026 से प्लंबिंग एंड सेनेटरी वर्क्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है | जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा | इस प्रशिक्षण का लाभ जिले की ग्रामीण अंचल के युवक / युवतियां, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा | इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी ।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच द्रारा 6 जून 2026 से कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग & वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि) का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है । प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा | इस प्रशिक्षण का लाभ केवल ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा | इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी । प्रशिक्षण में पशु चिकित्सालय, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागो से प्रतिदिन अलग-अलग अनुभवी वैज्ञानिकों / अधिकारियों द्रारा प्रशिक्षण दिया जायेगा । बैंकिग संबंधी सभी जानकारियां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण में किया जायेगा।
===========



