गरोठमंदसौर जिलाराजनीति

जिला युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठकें संपन्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए सेवाकार्य

जिला युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठकें संपन्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए सेवाकार्य

मंदसौर। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए हर माह आयोजित होने वाली विधानसभा और जिला स्तरीय मासिक बैठकों के क्रम में मंदसौर जिले की चारों विधानसभाओं की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल के नेतृत्व में सुवासरा, गरोठ, मंदसौर और मल्हारगढ़ विधानसभा की इन बैठकों में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसी दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर युवाओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और विभिन्न सेवाकार्य कर उनकी स्मृति को नमन किया। इस सेवा भावना के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय गौशाला में पहुंचकर गौमाता को हरे चारे का आहार भी कराया गया।

बैठक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता और 21वीं सदी के भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। उन्होंने हमेशा युवाओं की शक्ति पर भरोसा किया और यही कारण था कि उन्होंने युवाओं को मतदान का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधे भागीदार बनाया। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी, जिसके बूते आज हमारा देश वैश्विक पटल पर तकनीकी रूप से अग्रणी है। पंचायती राज को मजबूत कर सत्ता का विकेंद्रीकरण करने का ऐतिहासिक कार्य भी उन्हीं की दूरगामी सोच का परिणाम था। आज के इस दौर में हम युवाओं को उनके दिखाए मार्ग, उनके बलिदान और देश सेवा के संकल्प को आत्मसात करने की आवश्यकता है ताकि हम उनके सपनों के मजबूत और प्रगतिशील भारत का निर्माण कर सकें।

इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक और सेवा कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, सुवासरा विधानसभा अध्यक्ष हर्ष पाटीदार, गरोठ विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह, चौहान मंदसौर विधानसभा अध्यक्ष राकेश पाटीदार और मल्हारगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बल्लू गुर्जर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपनी बात रखी। इनके साथ ही राहुल अहीर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल जैन, प्रदेश सचिव शहरयार शिबू, मनीष मेहर, ब्लॉक युका अध्यक्ष सम्यक जैन, आदित्य राणा, जीतू बैरागी, जितेंद्र धनगर, अंकित कंसल, महेश सोनावत, विशाल सोनी, निलेश मीणा, दीपक प्रजापति, मनोज मालवीय, गोवर्धन सिंह, देवर वाला प्रताप सिंह, अनिल पाटीदार, भाविक संचेती और अक्षय सेठिया सहित बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे, जिन्होंने सांगठनिक मजबूती का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}