सुवासरामंदसौर जिला

भीषण गर्मी में बच्चों के लिए प्रेरणादायी पहल, सीमा धनोतिया का 20 दिवसीय समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र

भीषण गर्मी में बच्चों के लिए प्रेरणादायी पहल, सीमा धनोतिया का 20 दिवसीय समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र

✍️ पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर के स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित पुलिस थाना परिसर एवं वार्ड क्रमांक 11 स्थित विधायक कार्यालय के समीप सांसद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया के निवास पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 20 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं सृष्टि दृष्टि जनकल्याण समिति की सक्रिय सदस्य श्रीमती सीमा धनोतिया द्वारा आयोजित किया गया है।

भीषण गर्मी के मौसम में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक एवं मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया यह समर कैंप 5 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।यह कैंप लगभग 15 विगत वर्षों से यह कैंप चल रहा है में नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं को लीपन आर्ट,मेंहदी ड्राइंग आर्ट एंड क्राफ्ट, क्रोशिया आर्ट क्लिपिन वर्क के साथ वंदेमातरम् ओर गायत्री मंत्र का अभ्यास कराया गया का भी तथा मेहंदी कला का प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक श्रीमती सीमा धनोतिया द्वारा दिया जा रहा है।

समर कैंप में 15 मई 2026 को मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक हरदीप सिंह ड डंग की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशा प्रीत कौर डंग, सुवासरा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बालाराम परिहार तथा श्रीकृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के संचालक समाजसेवी पत्रकार पंकज बैरागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती सीमा धनोतिया द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह समर कैंप समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि नगर के अन्य वार्डों की महिलाओं को भी इस प्रकार के आयोजन कर बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

समर कैंप में उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए आयोजक श्रीमती सीमा धनोतिया को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}