व्यापार व्यवसाय

चांदी हुई सस्ती, सोने में मामूली गिरावट, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में रुख नरम रहा

चांदी हुई सस्ती, सोने में मामूली गिरावट, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में रुख नरम रहा

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,545 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज यह 2,50,428 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,335 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,210 रुपये तक गिर गई।

सुबह 9.15 बजे यह 1,968 रुपये यानी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 2,50,577 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाली चांदी 1,53,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 153800 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 218 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,725 रुपये तक आई। सुबह 9.20 बजे यह 150 रुपये यानी 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 1,53,793 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

ग्लोबल कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर आज (21 अप्रैल 2026, मंगलवार) सोने चांदी की कीमतों में बड़ी उठा पटक देखने को मिल रही है। जहां सोने की कीमतों में तेजी रिकॉर्ड हो रही है तो वहीं चांदी की कीमतें सोमवार की गिरावट के बाद आज भी गिरावट का सामना कर रही है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 4,837.50 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 79.515 डॉलर प्रति औन्स हो गया। वहीं 20 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,53,902 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,52,574 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

एमसीएक्स पर सुबह 10.08 बजे 10 ग्राम चांदी की कीमत (Silver Price Today) 2,50,734 रुपये चल रही है। इसमें 1811 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी (Silver Rate Today) ने अब तक 2,50,210 रुपये प्रति किलो का लो और 2,51,222 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। चांदी में 0.82 फीसदी गिरावट है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी (Silver Price Today) में 1500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरावट दर्ज की जारी है। वहीं सोने (Gold Price Today) में हल्की-फुल्की गिरावट है। सुबह 9.10 बजे सोने में 85 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी।22 कैरेट के दाम 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

हालांकि, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में रुख नरम रहा। हाजिर चांदी 1.35 फीसदी गिरकर 79.71 डॉलर प्रति औंस रह गई। जबकि सोना 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 4,805.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी. यानी पिछले के मुकाबले आज मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 10 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट कम हो गई है।

 

रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में आज सोना सस्ता हो गया है. 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,49,990 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,42,850 है।इस बीच आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,80,000 है. 20 अप्रैल को भी इसकी कीमत ₹2,80,000 ही थी।

राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु में सोने का भाव सबसे ज्यादा ₹1,56,650 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट रहा. वहीं, तेलंगाना में सोने की कीमत सबसे कम ₹1,55,770 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट रही. यानी तमिलनाडु के मुकाबले तेलंगाना में सोने ₹880.00 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सस्ता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}