मां महिषासुर मर्दिनी देवी के नाम से विख्यात प्रसिद्ध मेले का शुभारंभ

माताजी जी को वेश व वेडी के मार बालाजी को चोला चढ़ाकर वैदिक रीति रिवाज से पूजा हवन कर मेले का किया शुभारंभ
शामगढ़ ।नगर परिषद द्वारा आयोजित प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया से प्रारंभ हो रहे प्रसिद्ध मेले का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि गौ सेवक एवं गो सम्मान अभियान के क्षेत्रीय प्रमुख ध्रुव व्यास आगर के द्वारा किया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मेले में दी जाने वाली सुविधा की जानकारी दी।
एवं बताया कि फुटपाथ पर व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों से नगर परिषद कोई टैक्स नहीं लेगी तथा झूले चकरी वालों से₹50 की वजह ₹30 का टिकट रखने के निर्णय पर व्यापारियों ने सहमति दी इससे मेले में आने वाले नागरिकों को कम खर्च में अधिक लाभ होगा इस अवसर पर गौ सम्मान अभियान के बारे में प. ध्रुव व्यास व विश्व हिंदू परिषद के श्री शंकर सिंह चौहान ने गौ सम्मान अभियान के बारे में बताया
पंडित शिवनारायण व्यास राधेश्याम महान ओम प्रकाश संघवी शिव भगवान फरक्या मेला समिति सभापति बंटी अश्क सभापति श्रीमती कृष्णा फरक्या सिंटू धामनिया दीपक जांगड़े एल्डरमैन राजेंद्र खाती पटेल नंददास बैरागी कालू मीणा सवारियां मंडवारिया बिट्टू भाई झांब शिवनारायण फरक्या नंदकिशोर जोशी सर मनोहर दानगढ़ भेरू जामलिया कपिल खाती पटेल पंकज मेहता इंदौरी बत्रा पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत सीएमओ सुरेश यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन सभापति बंटी अश्क ने किया कार्यक्रम का संचालन एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ ने किया
पूर्व पार्षद हुकम पाटीदार का जन्मदिन भी इस अवसर पर मनाया गया ।



