भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासीतामऊ
सुंदरकांड पाठ तथा महाराज श्री का जलाभिषेक हवन पूजन कर मनाया वार्षिकोत्सव

सुंदरकांड पाठ तथा महाराज श्री का जलाभिषेक हवन पूजन कर मनाया वार्षिकोत्सव
कयामपुर। नगर स्थित श्रीराम मंदिर खाकी बाग कैलाशपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 अप्रैल को 108 महामंडलेश्वर स्वामी जी श्री जयनारायण वेदांती जी महाराज का वार्षिक उत्सव मनाया गयाlइस अवसर पर भक्तों द्वारा श्री राम मंदिर खाकी बाग कैलाशपुर में सुबह 9 बजे से श्री सुंदरकांड का पाठ का किया गया, तत्पश्चात मंदिर के महंत भागवताचार्य श्री बालमुकुंद जी महाराज के मार्गदर्शन में 108 महामंडलेश्वर स्वामी श्री जयनारायण वेदांती जी महाराज की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर सभी श्रद्धालु गणों ने हवन एवं पूजन किया और आरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरण कर वार्षिक उत्सव मनाया गयाl उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार दशरथ लाल परमार ने दी l



