आरोग्य भारती के द्वारा महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

आरोग्य भारती के द्वारा महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
गोरखपुर पीपीगंज भरोहिया आरोग्य भारती के तत्वावधान में आज विकासखंड भरौहिया के सभागार में महिला अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख डॉ. रीता श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनीता सिंह (ब्लॉक प्रमुख, भरौहिया) ने कार्यक्रम की उपस्थिति रही है। विशेष अतिथियों में डॉ. डी.पी. सिंह (अध्यक्ष, आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत), विश्व प्रकाश मिश्रा (उपाध्यक्ष, गोरक्ष प्रांत), डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र (संगठन सचिव, गोरक्ष प्रांत), श्रीमती निरुपमा शर्मा (सह सचिव, गोरक्ष प्रांत), श्रीमती प्रमोदिनी मिश्रा तथा धनंजय मिश्रा (सक्रिय कार्यकर्ता, आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत) उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरी का पूजन कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती निरुपमा शर्मा द्वारा धन्वंतरी पाठ से औपचारिक रूप से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।मुख्य वक्ता डॉ. रीता श्रीवास्तव ने आरोग्य भारती के विभिन्न आयामों पर संक्षिप्त चर्चा की तथा महिला स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता सिंह ने घरेलू औषधियों एवं प्रकृति प्रदत्त उपचारों के बारे में उपस्थित महिलाओं को उपयोगी जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र तथा श्रीमती पुष्प लता पांडे ने किया। अंत में श्रीमती निरुपमा शर्मा ने उपस्थित सभी महिलाओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समापन विश्व प्रकाश मिश्रा द्वारा शांति मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में डॉ. उजाला प्रसाद मिश्रा का विशेष योगदान रहा।



